भारत का स्मार्टफोन मार्केट हर हफ्ते किसी न किसी नए लॉन्च से सरप्राइज करता है। पिछले दिनों iPhone 17 सीरीज़ की चर्चाओं ने माहौल गर्म कर दिया था और अब Upcoming Smartphones in India की एक नई लिस्ट सामने आ चुकी है। 15 सितंबर से 21 सितंबर के बीच भारतीय मार्केट में कई नए 5G स्मार्टफोन लॉन्च होंगे। इनमें Realme, OPPO और POCO जैसे बड़े ब्रांड शामिल हैं।
इन फोन्स की खासियत है – बड़ी बैटरी, पावरफुल प्रोसेसर और स्ट्रॉन्ग बॉडी। अगर आप नया स्मार्टफोन लेने की सोच रहे हैं, तो इस हफ्ते आने वाले ये मॉडल आपके लिए परफेक्ट चॉइस हो सकते हैं। चलिए, एक-एक करके इनके फीचर्स और लॉन्च डिटेल्स पर नज़र डालते हैं।
Upcoming Smartphones in India (15 – 21 सितंबर) – Specs Comparison
| स्मार्टफोन | लॉन्च डेट | बैटरी | प्रोसेसर | डिस्प्ले | कैमरा | खासियत |
|---|---|---|---|---|---|---|
| Realme P3 Lite 5G | पहले से लॉन्च | 6,000mAh + 45W | MediaTek Dimensity 6300 | 6.67″ HD+, 120Hz | 32MP + 8MP | सस्ता 5G फोन, मिलिट्री ग्रेड बॉडी |
| OPPO F31 5G | 15 सितंबर | 7,000mAh | MediaTek Dimensity 6300 | 6.57″ AMOLED, 120Hz | 50MP + 16MP | F-सीरीज़ में पहली बार इतनी बड़ी बैटरी |
| OPPO F31 Pro 5G | 15 सितंबर | 7,000mAh + 80W | MediaTek Dimensity 7300 Energy | 6.57″ AMOLED, 120Hz | 50MP + 32MP | 12GB RAM, फास्ट चार्जिंग |
| OPPO F31 Pro Plus 5G | 15 सितंबर | 7,000mAh + 80W | Snapdragon 7 Gen 3 | 6.79″ AMOLED | 50MP + 32MP | 360° Armor Body, IP69/IP68/IP66 रेटिंग |
| POCO M7 Plus 5G (4GB+128GB) | 15 सितंबर | 7,000mAh + 18W | Snapdragon 6s Gen 3 | 6.9″ Display, 144Hz | 50MP + 8MP | किफायती 5G फोन, बड़ी स्क्रीन |
Realme P3 Lite 5G

Realme ने इस हफ्ते की शुरुआत में ही अपना Realme P3 Lite 5G लॉन्च कर दिया है। इसकी शुरुआती कीमत सिर्फ ₹10,499 रखी गई है, जो बजट सेगमेंट के यूज़र्स के लिए एक शानदार डील है। फोन में MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट दिया गया है, जो परफॉर्मेंस और मल्टीटास्किंग दोनों के लिए बढ़िया माना जाता है।
पावर के लिए इसमें 6,000mAh बैटरी दी गई है, जो 45W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कैमरा सेटअप भी काफी दमदार है – पीछे 32MP का कैमरा और सामने 8MP सेल्फी कैमरा मिलेगा। इसके अलावा फोन की 6.67-इंच की HD+ डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आती है, जिससे स्क्रॉलिंग और गेमिंग काफी स्मूद होगी। खास बात यह है कि यह मोबाइल MIL-STD 810H मिलिट्री ग्रेड सर्टिफाइड है, यानी इसकी बॉडी काफी मजबूत है।
OPPO F31 5G

15 सितंबर को OPPO अपनी F31 सीरीज़ को भारतीय बाजार में लॉन्च करने जा रहा है। इस सीरीज़ का बेस मॉडल OPPO F31 5G होगा, जिसकी सबसे बड़ी खासियत है – 7,000mAh की बैटरी। यह पहली बार है जब OPPO की F सीरीज़ में इतनी बड़ी बैटरी दी जा रही है।
फोन में Dimensity 6300 प्रोसेसर और 6.57-इंच की AMOLED डिस्प्ले मिलेगी, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करेगी। फोटोग्राफी के लिए इसमें 50MP डुअल रियर कैमरा और 16MP सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है। बैटरी और डिस्प्ले का यह कॉम्बिनेशन इस फोन को लंबे समय तक चलने और बेहतरीन विजुअल एक्सपीरियंस देने वाला बनाएगा।
OPPO F31 Pro 5G

इसी दिन OPPO अपना दूसरा मॉडल OPPO F31 Pro 5G भी लॉन्च करेगा। यह फोन भी बड़ी 7,000mAh बैटरी के साथ आएगा, लेकिन खास बात यह है कि इसमें 80W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट होगा। यानी सिर्फ कुछ ही मिनटों में बैटरी चार्ज हो जाएगी।
इस फोन में MediaTek Dimensity 7300 Energy प्रोसेसर इस्तेमाल किया जा सकता है, जो 12GB RAM के साथ आएगा। कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें 50MP डुअल रियर कैमरा और 32MP सेल्फी कैमरा मिलेगा। डिस्प्ले 6.57-इंच की AMOLED होगी, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट मिलेगा। जो लोग पावर और प्रीमियम परफॉर्मेंस चाहते हैं, उनके लिए यह फोन सही रहेगा।
OPPO F31 Pro Plus 5G

Upcoming Smartphones in India में इस फ़ोन का भी नाम शामिल है। OPPO F31 Pro Plus 5G इस सीरीज़ का टॉप मॉडल होगा, जिसे 15 सितंबर को लॉन्च किया जाएगा। इसमें कंपनी Snapdragon 7 Gen 3 प्रोसेसर और 12GB RAM देने वाली है, जिससे परफॉर्मेंस काफी पावरफुल होगी।
यह स्मार्टफोन 360-डिग्री आर्मर बॉडी डिज़ाइन के साथ आएगा, जिसे IP69 + IP68 + IP66 रेटिंग मिली है। यानी यह धूल, पानी और झटकों से भी सुरक्षित रहेगा। पावर के लिए इसमें भी 7,000mAh बैटरी और 80W फास्ट चार्जिंग दी गई है। कैमरा सेटअप में 50MP डुअल रियर कैमरा और 32MP फ्रंट कैमरा मिलेगा। डिस्प्ले की बात करें तो यह फोन बाकी मॉडल्स से बड़ा होगा – 6.79-इंच AMOLED स्क्रीन।
POCO M7 Plus 5G

पिछले महीने POCO ने अपना M7 Plus 5G मॉडल 6GB और 8GB RAM के साथ लॉन्च किया था। अब कंपनी इसी सीरीज़ का 4GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट भी लेकर आ रही है, जिसकी कीमत लगभग ₹12,000 हो सकती है।
इस फोन में Snapdragon 6s Gen 3 प्रोसेसर दिया गया है और पावर के लिए इसमें भी 7,000mAh बैटरी मिलती है। खास बात यह है कि इसमें 18W रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट भी मौजूद है। फोन में 6.9-इंच की बड़ी डिस्प्ले दी गई है, जो 144Hz अडेप्टिव रिफ्रेश रेट के साथ आती है। कैमरे में 50MP रियर कैमरा और 8MP फ्रंट कैमरा दिया गया है।
इस हफ्ते का स्मार्टफोन धमाका
कुल मिलाकर देखा जाए तो यह हफ्ता स्मार्टफोन यूज़र्स के लिए बेहद खास है। Realme P3 Lite 5G बजट सेगमेंट में एक मजबूत और भरोसेमंद फोन है। वहीं, OPPO F31 सीरीज़ बैटरी और प्रीमियम फीचर्स के साथ नए रिकॉर्ड बनाने की तैयारी में है। दूसरी ओर, POCO M7 Plus 5G उन लोगों के लिए अच्छा ऑप्शन है जो बड़ी स्क्रीन और बड़ी बैटरी चाहते हैं लेकिन बजट ज्यादा नहीं खींचना चाहते।
अगर आप सिर्फ Upcoming Smartphones in India 2025 की लिस्ट ही नहीं, अगर आपको iPhone 16 Pro Max जैसे प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर Big Billion Days Sale में मिलने वाले धांसू ऑफर्स जानने हैं, तो इस आर्टिकल को पढ़ें।
Conclusion
अगर आप किफायती और स्ट्रॉन्ग बॉडी वाला फोन चाहते हैं तो Realme P3 Lite 5G बेस्ट ऑप्शन है। अगर आपको पावरफुल बैटरी और फास्ट चार्जिंग चाहिए तो OPPO F31 Pro 5G और Pro Plus 5G ज़्यादा बेहतर रहेंगे। वहीं बजट में बड़ी स्क्रीन का मज़ा लेना है तो POCO M7 Plus 5G आपके लिए सही रहेगा।
Upcoming Smartphones in India इस हफ्ते यूज़र्स के लिए कई नए ऑप्शन्स लेकर आ रहे हैं और ये लॉन्च मार्केट को और भी ज्यादा रोमांचक बनाने वाले हैं।
हमने इस आर्टिकल में Upcoming Smartphones in India की सारी जानकारी साझा की है, अगर आपको इस लेख में दी गयी जानकारी अच्छी लगी हो तो कमेंट करके हमें जरुर बताये और इसे अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी शेयर करें। इसी प्रकार के और भी खबरों के अपडेट सबसे पहले पाने के लिए हमारे Whatsapp Group को ज्वाइन करें और हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को भी फॉलो करें।
यह भी पढ़ें।
सिर्फ ₹12,999 में लॉन्च होगा Realme P3 Lite 5G – 6000mAh बैटरी और 32MP कैमरा के साथ धमाकेदार एंट्री