OPPO Reno 14 & Reno 14 Pro 5G Launch In India: ओप्पो ने आज यानी 3 जुलाई को भारतीय स्मार्टफोन मार्केट में अपनी नई और दमदार सीरीज़ – Reno 14 और Reno 14 Pro 5G को लॉन्च कर दिया है। ब्रांड ने इस बार सिर्फ हार्डवेयर नहीं, बल्कि डिज़ाइन, कैमरा और यूज़र एक्सपीरियंस हर फ्रंट पर बड़ा गेम बदला है। इन दोनों स्मार्टफोन्स में वो सबकुछ है जो एक फ्लैगशिप किलर में होना चाहिए – प्रीमियम बिल्ड, AI पावर्ड कैमरा, दमदार परफॉर्मेंस और दिनभर चलने वाली बैटरी।
अगर आप OPPO का नया फोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो ये आर्टिकल आपके लिए परफेक्ट है। यहां हम आपको बताएंगे Reno 14 और Reno 14 Pro की डिटेल स्पेसिफिकेशन, भारत में कीमत, लाइव लॉन्च देखने का तरीका और क्यों ये फोन आपकी अगली पसंद बन सकता है।
OPPO Reno 14 & Reno 14 Pro 5G Feature
Feature | OPPO Reno 14 5G | OPPO Reno 14 Pro 5G |
---|---|---|
Display | 6.59-inch LTPS AMOLED, 120Hz, Gorilla Glass 7i | 6.83-inch LTPS AMOLED, 120Hz, Gorilla Glass 7i |
Resolution | 1.5K (approx. 1080 x 2732 px) | 1.5K (approx. 1272 x 2800 px) |
Processor | MediaTek Dimensity 8350 | MediaTek Dimensity 8450 |
GPU | Mali-G615 | Mali-G720 AI |
RAM | Up to 12GB LPDDR5X | Up to 16GB LPDDR5X |
Storage | Up to 256GB UFS 3.1 | 256GB / 512GB / 1TB UFS 3.1 |
Rear Camera | 50MP (Sony IMX882, OIS) + 8MP (ultra-wide) + 50MP (telephoto, 3.5x, 80mm) | 50MP (OV50E, OIS) + 50MP (ultra-wide, OV50D) + 50MP (telephoto, JN5, 3.5x) |
Front Camera | 50MP (JN5) | 50MP (autofocus) |
Battery | 6,000mAh, 80W wired fast charging | 6,200mAh, 80W wired fast charging, 50W wireless charging |
Operating System | ColorOS 15.0.2 (Android 15) | ColorOS 15.0.2 (Android 15) |
5G Support | Yes | Yes |
SIM | Dual SIM (Nano) | Dual SIM (Nano) |
Build/Protection | Gorilla Glass 7i | Gorilla Glass 7i (front & back) |
Weight | 178g | About 201g |
Other Features | Bluetooth 5.4, 3-mic noise cancellation, dual stereo speakers, underwater photo | Bluetooth 5.4, 3-mic noise cancellation, dual stereo speakers, underwater photo |
AI Features | AI Flash Photography, AI Style Transfer, AI Best Face, AI Recompose, AI Studio | AI Flash Photography, AI Style Transfer, AI Best Face, AI Recompose, AI Studio |
Security | In-display fingerprint sensor, Face unlock | In-display fingerprint sensor, Face unlock |
Software Updates | 3 years OS, 4 years security | 3 years OS, 4 years security |
Price (India) | ₹39,990 (expected, 8+128GB) | Starting ₹41,990 (12+256GB), ₹44,990 (512GB) |
Desing & Display
Reno 14 और Reno 14 Pro, दोनों ही फोन का लुक ऐसा है कि पहली नज़र में ही ये प्रीमियम लगते हैं। दोनों फोन्स में AMOLED डिस्प्ले दी गई है जिसमें 120Hz का स्मूथ रिफ्रेश रेट और 1.5K रिज़ॉल्यूशन है। Reno 14 Pro में 6.83 इंच की बड़ी डिस्प्ले मिलती है, जबकि Reno 14 में थोड़ा कॉम्पैक्ट 6.59 इंच का स्क्रीन है। दोनों फोन्स में Crystal Shield Glass दिया गया है जो ना सिर्फ स्ट्रॉन्ग है बल्कि स्क्रैच-रेसिस्टेंट भी है। और हां, दोनों में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी है जो एक प्रीमियम फील देता है।
Processor & Performance
अगर आप एक ऐसा फोन ढूंढ रहे हैं जिसमें भारी गेमिंग, वीडियो एडिटिंग और मल्टीटास्किंग एकदम स्मूद चले, तो OPPO Reno 14 Series निराश नहीं करेगा।
Reno 14 में MediaTek Dimensity 8350 प्रोसेसर दिया गया है, जबकि Reno 14 Pro में थोड़ा पावरफुल Dimensity 8450 प्रोसेसर है। दोनों ही चिपसेट लेटेस्ट टेक्नोलॉजी पर बने हैं और 3.3GHz से ज्यादा की क्लॉक स्पीड पर रन करते हैं। फोन Android 15 पर चलता है जो ColorOS 15 के साथ आता है। यह नया इंटरफेस बहुत फ्लूइड है और बैटरी मैनेजमेंट भी शानदार है।
Camera
OPPO की पहचान हमेशा से कैमरा क्वालिटी रही है और इस बार कंपनी ने AI बेस्ट कैमरा सिस्टम के साथ फोटोग्राफी के लेवल को ही ऊपर कर दिया है।
Reno 14 Pro में रियर पर तीनों 50MP के कैमरा सेंसर हैं – वाइड, अल्ट्रा-वाइड और टेलीफोटो। यानी हर ऐंगल से परफेक्ट शॉट मिलेगा। वहीं फ्रंट में भी 50MP का हाई-क्वालिटी सेल्फी कैमरा दिया गया है। Reno 14 में 50MP + 50MP + 8MP का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है जो डे और नाइट दोनों कंडीशन में शानदार फोटो देता है। AI पोर्ट्रेट, नाइट मोड, 4K वीडियो रिकॉर्डिंग जैसे कई एडवांस्ड कैमरा फीचर्स आपको दोनों ही फोन्स में मिलेंगे।
Battery & Charger
OPPO Reno 14 और Reno 14 Pro को ऐसे यूज़र्स के लिए डिज़ाइन किया गया है जो दिनभर फोन का हेवी यूज़ करते हैं। यही वजह है कि दोनों स्मार्टफोन्स में बड़ी बैटरी और फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी दी गई है।
Reno 14 Pro में 6200mAh की बैटरी दी गई है, जो 80W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग और 50W AIRVOOC वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। यानी केबल हो या वायरलेस, दोनों ही तरीके से यह फोन मिनटों में चार्ज हो जाता है। Reno 14 में 6000mAh की बैटरी मिलती है, जो 80W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग के साथ आती है। इस पावरफुल बैटरी सेटअप की मदद से आप पूरे दिन वीडियो कॉलिंग, सोशल मीडिया स्क्रॉलिंग, गेमिंग और फोटोग्राफी बिना किसी रुकावट के कर सकते हैं। अब चार्जर साथ लेकर घूमने की जरूरत नहीं।
OPPO Reno 14 & Reno 14 Pro 5G Launch In India
OPPO ने Reno 14 सीरीज़ का भारतीय डेब्यू आज 3 जुलाई को दोपहर 12 बजे किया। इस ग्रैंड लॉन्च इवेंट को कंपनी ने अपने ऑफिशियल यूट्यूब चैनल, Instagram, X (Twitter) और Facebook पेज पर लाइव स्ट्रीम किया। इसके अलावा Flipkart और 91Mobiles जैसे टेक प्लेटफॉर्म्स पर भी इवेंट की लाइव कवरेज उपलब्ध थी। जो लोग इवेंट मिस कर गए हैं, वे OPPO India के यूट्यूब चैनल पर जाकर इसका रिकॉर्डेड वीडियो देख सकते हैं।