Lava Yuva 2 5G Price: भारत में Lava ने अपने लेटेस्ट बजट स्मार्टफोन, Lava Yuva 2 5G को लॉन्च कर दिया है। खास बात यह है कि सिर्फ 9,499 रुपये में उपलब्ध, यह स्मार्टफोन 5G कनेक्टिविटी, 5000mAh बैटरी जैसी सुविधाओं के साथ आता है। चलिए Lava Yuva 2 5G Price & Specification जानते हैं इस स्मार्टफोन के बारे में विस्तार से।

Table of Contents
ToggleLava Yuva 2 5G Specification
Feature | Specification |
---|---|
Model | Lava Yuva 2 5G |
Launch Date | December 27, 2024 |
Price | ₹9,499 |
Display | 6.67-inch HD+ IPS LCD, 720 x 1612 pixels |
Refresh Rate | 90Hz |
Brightness | Up to 700 nits |
Processor | UNISOC T760 (6nm) |
RAM | 4GB (with additional 4GB virtual RAM) |
Storage | 128GB UFS 2.2 (expandable via microSD) |
Rear Camera | 50MP (main) + 2MP (AI depth sensor) |
Front Camera | 8MP |
Battery | 5000mAh |
Charging | 18W fast charging |
Operating System | Android 14 |
SIM Type | Dual Nano-SIM |
Colors Available | Marble Black, Marble White |
Weight | 190g |
Dimensions | 165 x 75.8 x 8.7 mm |
Design and Display
Lava Yuva 2 5G में 6.67 इंच की HD+ LCD डिस्प्ले दी गई है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट और 700 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करती है। इसका मतलब है कि आप इस फोन पर स्मूथ स्क्रॉलिंग और शानदार व्यूइंग एक्सपीरियंस का आनंद ले सकते हैं। इसके अलावा, फोन के बैक पैनल पर एक स्टाइलिश कैमरा मॉड्यूल और LED नोटिफिकेशन लाइट दी गई है, जो आपके फोन के हर नोटिफिकेशन के साथ चमक उठेगी – यह एक खास फीचर देखने मिलने वाला है।
Processor and Performance
Lava Yuva 2 5G में Unisoc T760 प्रोसेसर है, जो 6nm प्रोसेस पर आधारित है। यह प्रोसेसर इस स्मार्टफोन को शानदार मल्टीटास्किंग और स्मूथ गेमिंग एक्सपीरियंस देता है। इसमें 4GB RAM और 128GB इंटरनल स्टोरेज है, जिसे माइक्रो एसडी कार्ड से 1TB तक बढ़ाया जा सकता है। इसके साथ ही, आपको 4GB वर्चुअल RAM का ऑप्शन भी मिलता है।
Camera
फोटोग्राफी के शौकिनों के लिए Lava Yuva 2 5G यह लेटेस्ट फ़ोन मस्त है। इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा है। इसके साथ ही, एक 2MP AI कैमरा भी है जो आपके फोटो को और भी स्मार्ट बना देता है। सेल्फी के लिए, इस फोन में 8MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है, जो वीडियो कॉलिंग और फोटो क्लिक करने के लिए एकदम परफेक्ट है।
Battery and Charging
Lava Yuva 2 5G में 5000mAh की बैटरी दी गई है, जो पूरे दिन की बैटरी लाइफ देती है। आपको 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिलता है, ताकि आप जल्दी से अपने फोन को चार्ज कर सकें। यह बैटरी कनेक्टिविटी और वीडियो स्ट्रीमिंग के लिए इससे अच्छा क्या ही हो सकता है।
Software and Connectivity
यह स्मार्टफोन Android 14 पर चलता है, जो एक क्लीन और स्मूथ सॉफ़्टवेयर एक्सपीरियंस देता है। इसमें डुअल सिम सपोर्ट के साथ 5G SA/NSA कनेक्टिविटी है, यानी Airtel और Jio दोनों नेटवर्क पर आपको 5G की स्पीड मिल सकती है। इसके अलावा, इसमें 3.5mm ऑडियो जैक, USB Type-C पोर्ट, Wi-Fi 802.11 ac और Bluetooth 5.0 जैसी कनेक्टिविटी ऑप्शन भी हैं।
Security and Additional Features
सिक्योरिटी के लिए इसमें साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है, जिससे आपका फोन लॉक करना और अनलॉक करना बहुत आसान हो जाता है। इसके अलावा, इसमें ड्यूल स्टीरियो स्पीकर्स और FM रेडियो का सपोर्ट भी है, जो आपके एंटरटेनमेंट को जारी रखता है।
Lava Yuva 2 5G Price and Availability
Lava Yuva 2 5G Price की बात करें तो 9,499 रुपये रखी गई है, और यह Marble Black और Marble White कलर ऑप्शन्स में उपलब्ध है। यह फोन भारतीय बाजार में Lava के रिटेल स्टोर्स से खरीदा जा सकता है। कंपनी एक साल की वारंटी और फ्री होम सर्विस की सुविधा भी दे रही है।
What’s Special?
Lava Yuva 2 5G भारत में लॉन्च हो चुका है और इसने बजट स्मार्टफोन के सेगमेंट में एक नई मिसाल कायम की है। Lava Yuva 2 5G उन लोगों के लिए परफेक्ट है जो एक बजट स्मार्टफोन में फीचर्स चाहते हैं। इसकी 5G कनेक्टिविटी, 50MP कैमरा, लंबी बैटरी लाइफ और स्मार्ट डिज़ाइन इसे इस कीमत में एक बेस्ट चॉइस बनाते हैं। यदि आप कम बजट में एक स्मार्टफोन ढूंढ रहे हैं, तो Lava Yuva 2 5G आपके लिए ही है।
हमने इस आर्टिकल में Lava Yuva 2 5G Price & Specification की सारी जानकारी साझा की है, अगर आपको इस लेख में दी गयी जानकारी अच्छी लगी हो तो कमेंट करके हमें जरुर बताये और इसे अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी शेयर करें। इसी प्रकार के और भी खबरों के अपडेट सबसे पहले पाने के लिए हमारे Whatsapp Group को ज्वाइन करें और हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को भी फॉलो करें।
यह भी पढ़ें।
Author
-
मैं खुशबू मौर्य, टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल्स के बारे में लिखने वाली एक उत्साही लेखिका हूं। Khabarras.com पर, मेरा उद्देश्य नवीनतम गैजेट्स और कारों से जुड़ी जानकारी को पाठकों तक सरल और सटीक तरीके से पहुँचाना है।
View all posts