Lava Blaze Duo 5G Price: भारतीय स्मार्टफोन निर्माता लावा ने आज भारतीय बाजार में अपना नया स्मार्टफोन Lava Blaze Duo 5G लॉन्च कर दिया है। यह स्मार्टफोन अपनी दो डिस्प्ले के लिए खासा चर्चा में है और अपने पावरफुल फीचर्स के साथ यूज़र्स को आकर्षित कर रहा है। लावा ब्लेज डुओ 5G का डिज़ाइन काफी आकर्षक और प्रीमियम है, जिसमें एक फ्रंट डिस्प्ले और एक बैक में सेकेंडरी AMOLED डिस्प्ले दी गई है।
Lava Blaze Duo 5G अपने स्टाइलिश डिज़ाइन के साथ- साथ 64MP AI कैमरा भी देखने मिलने वाला है। यह स्मार्टफोन जल्द ही Amazon और Lava India E-store पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा, और इसकी कीमत ₹20,000 के आसपास रहने की उम्मीद है। आइए जानते हैं Lava Blaze Duo 5G Price & Features बारे में विस्तार से।

Lava Blaze Duo 5G Specification

Specification | Details |
---|---|
Launch Date | December 16, 2024 |
Display | 6.67-inch 3D Curved AMOLED, 120Hz refresh rate, 1080 x 2400 pixels |
Secondary Display | 1.58-inch AMOLED |
Processor | MediaTek Dimensity 7025 (6 nm) |
RAM Options | 6GB or 8GB LPDDR5, with additional virtual RAM expansion of up to 6GB or 8GB |
Storage | 128GB UFS 3.1 (non-expandable) |
Operating System | Android 14 (upgradeable to Android 15) |
Rear Camera | Triple: 64MP (wide) + 8MP + 8MP |
Front Camera | 16MP |
Battery | 5000mAh, non-removable, with 33W wired fast charging |
Security | In-display fingerprint sensor |
Connectivity | Dual SIM (Nano-SIM), GSM / HSPA / LTE / 5G, Wi-Fi 802.11 a/b/g/n/ac, Bluetooth 5.3 |
Colors Available | Arctic White, Celestial Blue |
Lava Blaze Duo 5G Display
लावा ब्लेज डुओ 5G में 6.67 इंच का FHD+ 3D कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। इसका डिस्प्ले उपयोगकर्ताओं को स्मूद स्क्रॉलिंग और अच्छा विज़ुअल एक्सपीरियंस देने वाला है। फोन का सेकेंडरी डिस्प्ले 1.58 इंच का AMOLED पैनल है, जिसे स्मार्टफोन के बैक में रखा गया है। यह डिस्प्ले आपको कॉल नोटिफिकेशन, म्यूज़िक प्लेबैक कंट्रोल्स, और कैमरा फंक्शंस जैसे फीचर्स को आसानी से एक्सेस करने का मौका देता है।
Lava Blaze Duo 5G Processor
लावा ब्लेज डुओ 5G में MediaTek Dimensity 7025 प्रोसेसर दिया गया है, जो स्मार्टफोन को तेज़ और स्मूद परफॉरमेंस देता है। इसे 6GB/8GB LPDDR5 रैम और 128GB UFS 3.1 स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। इस फोन में वर्चुअल रैम सपोर्ट भी है, जिससे मल्टीटास्किंग और ऐप स्विचिंग और भी आसान हो जाती है।
Lava Blaze Duo 5G Camera
फोटोग्राफी के मामले में लावा ब्लेज डुओ 5G कोई कमी नहीं छोड़ता। इसमें 64MP का Sony AI कैमरा है, जिससे यह फ़ोन मस्त तस्वीरों के साथ आपको अपनी फोटोग्राफी का मज़ा मिलने वाला है। इसके अलावा, 2MP का डेप्थ सेंसर और LED फ्लैश भी है, जो रात के समय भी स्पष्ट और खूबसूरत तस्वीरें खींचने में मदद करता है। सेल्फी के लिए इसमें 15MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है, जो वीडियो कॉलिंग और हाई-रेज़ोल्यूशन सेल्फी के लिए सुपर है।
Lava Blaze Duo 5G Battery & Charger
फोन में 5000mAh की बैटरी दी गई है, जो 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। यह आपको स्मार्टफोन को सिर्फ 79 मिनट में 100% चार्ज करने की सुविधा देता है, जिससे आपका समय बचता है। इसके अलावा, एक बार चार्ज करने पर आप लगातार 36 घंटे तक बात कर सकते हैं।
लावा ब्लेज डुओ 5G एंड्रॉयड 14 पर आधारित है, जो स्मार्टफोन में लेटेस्ट और फास्ट सॉफ़्टवेयर एक्सपीरियंस प्रदान करता है। इसके साथ ही, कंपनी ने यह वादा किया है कि इस फोन को एंड्रॉयड 15 का अपडेट भी मिलेगा, जिससे यूज़र्स को समय-समय पर नए फीचर्स और सिक्योरिटी अपडेट्स मिलते रहेंगे।
Lava Blaze Duo 5G Desing & Colour
लावा ब्लेज डुओ 5G का डिज़ाइन प्रीमियम मैट फिनिश के साथ आता है और यह दो खूबसूरत रंगों – Celestial Blue और Arctic White में उपलब्ध होगा। यह फोन दिखने में स्टाइलिश और पकड़ने में कंफर्टेबल है, जिससे यह यूज़र्स को आकर्षित करता है।
Lava Blaze Duo 5G Price & Availability

लावा ब्लेज डुओ 5G की कीमत ₹20,000 के आसपास हो सकती है, जो इसे एक बजट फ्रेंडली डिवाइस बनाता है, खासकर उन यूज़र्स के लिए जो प्रीमियम फीचर्स चाहते हैं, लेकिन कम कीमत में। यह स्मार्टफोन 16 दिसंबर 2024 को लावा इंडिया ई-स्टोर और Amazon पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।
Conclusion
लावा ब्लेज डुओ 5G एक बेहतरीन स्मार्टफोन है, जो डबल डिस्प्ले, शक्तिशाली कैमरा, और दमदार बैटरी लाइफ के साथ आता है। यदि आप एक ऐसा स्मार्टफोन चाहते हैं जो प्रीमियम फीचर्स को अफोर्डेबल रेंज में लाए, तो लावा ब्लेज डुओ 5G आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है।