iQOO 13 5G स्मार्टफोन अब भारतीय बाजार में उपलब्ध है और यह शानदार फीचर्स के साथ पेश किया गया है। इस स्मार्टफोन में 50MP ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, खासकर उन यूजर्स के लिए परफेक्ट है, अगर आप भी नया स्मार्टफोन खरीदने का सोच रहे हैं, तो आइए जानते हैं iQOO 13 5G के बारे में विस्तार से और क्यों यह आपके लिए बढ़िया चॉइस भी हो सकता है।

iQOO 13 Specification
Specification | Details |
---|---|
Model | iQOO 13 5G |
Launch Date | December 3, 2024 |
Price | Starting from ₹54,999 |
Display | 6.82 inches LTPO AMOLED, 1440 x 3168 pixels (QHD+), 20:9 aspect ratio, 144 Hz refresh rate |
Processor | Qualcomm Snapdragon 8 Elite |
RAM Options | 12 GB / 16 GB LPDDR5X |
Storage Options | 256 GB / 512 GB UFS 4.0 (upgradable to UFS 4.1) |
Rear Camera | Triple: 50 MP (wide) + 50 MP (ultra-wide) + 50 MP (telephoto) |
Front Camera | 32 MP |
Battery | 6000 mAh with 120W fast charging |
Operating System | Funtouch OS 15 based on Android 15 |
SIM Slots | Dual SIM (Nano) |
Network Support | 5G, 4G, 3G, 2G |
Wi-Fi | Wi-Fi 7 (802.11 a/b/g/n/ac/be/ax), dual-band |
Bluetooth | v5.4 |
GPS | Yes, with A-GPS, Glonass, Galileo, BeiDou |
NFC | Yes |
USB Connectivity | USB Type-C 3.2 |
Weight | 213g |
Dimensions | 163.37 x 76.71 x 8.13 mm |
Body Material | Enamel Glass (Nardo Grey) / AG Glass (Legend) |
Water Resistance Rating | IP68 + IP69 |
Sensors | Ultrasonic in-display fingerprint sensor, accelerometer, proximity sensor, compass, gyroscope |
Display
iQOO 13 में आपको 6.82 इंच का 2K AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जिसमें 144Hz का हाई रिफ्रेश रेट है। यह डिस्प्ले गेमिंग और मल्टीमीडिया अनुभव को और भी बेहतर बनाता है, जिससे आपको किसी भी कंटेंट का पूरा मजा मिलता है। साथ ही, इसकी पीक ब्राइटनेस 4,500 निट्स तक है, जिससे यह धूप में भी अच्छे से देख सकता है।
Processor
इस स्मार्टफोन में Qualcomm Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर है, जो इसे हर तरह के ऐप्स और गेम्स को बिना किसी रुकावट के चलाने में सक्षम बनाता है। चाहे आप हाई-एंड गेम्स खेलें या मल्टीटास्किंग करें, iQOO 13 इसे आसानी से हैंडल कर लेता है।
Camera

iQOO 13 में आपको 50MP का प्राइमरी कैमरा, 50MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा और 50MP का टेलीफोटो लेंस मिलता है। इसके अलावा, सेल्फी के लिए 32MP का फ्रंट कैमरा है, जो आपको बेहतरीन तस्वीरें और वीडियो कॉल्स प्रदान करता है। कैमरा सेटअप के साथ आपको अच्छी फोटोग्राफी देखने मिलने वाली है, चाहे वह दिन हो या रात।
Battery & Charger
iQOO 13 5G में 6000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जिससे आपको पूरे दिन का बैकअप मिलता है। साथ ही, इसमें 120W की सुपर-फास्ट चार्जिंग सपोर्ट है, जो फोन को मात्र कुछ मिनटों में पूरा चार्ज कर देता है।Software and Updatesयह स्मार्टफोन Android 15 आधारित Funtouch OS 15 पर चलता है। iQOO ने चार साल तक Android अपडेट्स और पांच साल तक सिक्योरिटी अपडेट्स देने का वादा किया है, जिससे आपका फोन हमेशा अपडेटेड रहेगा।
Additional Features
iQOO 13 5G में आपको IP68/IP69 रेटिंग, अल्ट्रा-सोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर, USB Type-C पोर्ट, Wi-Fi 7 और NFC जैसे फीचर्स भी मिलते हैं। यह सभी फीचर्स फोन की कुल उपयोगिता को और बढ़ाते हैं।
Table of Contents
ToggleiQOO 13 Pricing and Offers

iQOO 13 5G की शुरुआती कीमत 54,999 रुपये है, जो 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वाले वेरिएंट के लिए है। वहीं, 16GB RAM और 512GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 59,999 रुपये है। इसके अलावा, iQOO 13 पर बैंकों के कार्ड से पेमेंट करने पर 3,000 रुपये तक की डिस्काउंट सुविधा दी जा रही है। इसके साथ-साथ, पुराने फोन को एक्सचेंज करने पर 3,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस और iQOO/Vivo डिवाइसेज के लिए 5,000 रुपये का बोनस भी मिलेगा।
First Sale Offers:
- HDFC और ICICI बैंक क्रेडिट/डेबिट कार्ड धारकों के लिए 3,000 रुपये का इंस्टैंट डिस्काउंट।
- iQOO और Vivo डिवाइसेज के लिए 5,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस।
- नो-कॉस्ट EMI ऑप्शन और 4 साल तक का Android अपडेट्स सपोर्ट।
इसे भी पढ़ें- iQOO 13 First Sale Offers: बंपर डिस्काउंट्स और एक्सक्लूसिव डील्स
Why the iQOO 13 is the Best Choice for You

- बेहतर डिस्प्ले और गेमिंग परफॉर्मेंस: अगर आप गेमिंग पसंद करते हैं, तो 144Hz रिफ्रेश रेट और Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर की वजह से यह फोन बेस्ट चॉइस है।
- लंबे समय तक बैटरी: 6000mAh की बैटरी के साथ आपको पूरा दिन बिना किसी टेंशन के बैकअप मिलेगा।
- उच्च गुणवत्ता कैमरा: 50MP के ट्रिपल रियर कैमरे और 32MP के फ्रंट कैमरे से आपको शानदार फोटोग्राफी और वीडियो कॉल्स मिलेंगे।
- मूल्य और ऑफर्स: iQOO 13 की कीमत और इस पर मिल रहे डिस्काउंट और एक्सचेंज ऑफर्स इसे एक बेहतरीन डील बनाते हैं।
Competitors of iQOO 13
iQOO 13 5G का मुकाबला अन्य फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स जैसे OnePlus, Samsung और Realme से है। हालांकि, iQOO 13 के किफायती मूल्य और शानदार फीचर्स होने की वजह से यह अपने कॉम्पिटिटर्स को टक्कर देने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।
Conclusion
कुल मिला कर यह फ़ोन अपने सभी दमदार फीचर्स और ऑफर्स के साथ भारतीय बाजार में एक बेहतरीन स्मार्टफोन साबित हो सकता है। अगर आप एक नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन खरीदने का सोच रहे हैं, तो iQOO 13 आपके लिए एक स्मार्ट चॉइस हो सकता है, खासकर अगर आप शानदार डिस्प्ले, कैमरा, और लंबी बैटरी लाइफ की तलाश में हैं।
Author
-
मैं खुशबू मौर्य, टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल्स के बारे में लिखने वाली एक उत्साही लेखिका हूं। Khabarras.com पर, मेरा उद्देश्य नवीनतम गैजेट्स और कारों से जुड़ी जानकारी को पाठकों तक सरल और सटीक तरीके से पहुँचाना है।
View all posts