होंडा ने हाल ही में अपनी नई 350cc बाइक, Honda CB350, को भारतीय बाजार में लॉन्च किया है। यह बाइक खासतौर पर रेट्रो लुक और आधुनिक फीचर्स के साथ आई है, यह बाइक Royal Enfield और Jawa जैसे फेमस ब्रांड्स के खिलाफ एक मजबूत प्रतिस्पर्धी के रूप में उभर कर आई है। इस आर्टिकल में हम आपको इस बाइक की कीमत, फीचर्स, इंजन के बारे में पूरी जानकारी देंगे, ताकि आप आसानी से अपना निर्णय ले सकें।

होंडा CB350 एक शानदार और ताकतवर क्रूज़र बाइक है, जो अब भारतीय बाजार में बहुत पसंद की जा रही है। इसकी डिजाइन क्लासिक और आकर्षक है, साथ ही इसमें दमदार इंजन और एडवांस फीचर्स हैं। होंडा ने इसे खास उन राइडर्स के लिए बनाया है, जो राइडिंग के टाइम आराम तो चाहते ही है और उसके साथ में अच्छा परफॉरमेंस भी चाहते हैं। इसमें बेहतरीन सस्पेंशन, ब्रेकिंग सिस्टम और स्मार्ट कनेक्टिविटी फीचर्स दिए गए हैं, जो इसे एक प्रीमियम और भरोसेमंद बाइक बनाते हैं।
Table of Contents
ToggleHonda CB350 Looks and Design
Honda CB350 का डिजाइन रेट्रो स्टाइल में किया गया है, जिसमें लंबे और गोल आकार के मेटल फेंडर्स, स्प्लिट सीट्स, मैटेलिक फोर्क कवर और नया रेट्रो डिज़ाइन वाला एग्जॉस्ट शामिल हैं, जो बाइक को एक क्लासिक लुक देते हैं। यह बाइक पांच आकर्षक रंगों में उपलब्ध है: Precious Red Metallic, Pearl Ignis Black, Matte Crust Metallic, Matte Marshal Green Metallic, और Matte Dune Brown।
Honda CB350 Engine & Power
Feature | Details |
---|---|
Engine Displacement | 348.36 cc |
Engine Type | 4 Stroke, SI Engine |
Max Power | 21.07 PS @ 5500 rpm |
Max Torque | 29.4 Nm @ 3000 rpm |
Fuel Capacity | 15.2 L |
Mileage (Overall) | 42.17 kmpl |
Cooling System | Air Cooled |
Starting | Self Start Only |
Gearbox | 5 Speed |
Kerb Weight | 187 kg |
Honda CB350 में वही इंजन दिया गया है जो पहले H’ness CB350 और CB350RS में था। यह एक 348.36cc, एयर-कूल्ड, सिंगल-सिलिंडर इंजन है, जो 5,500 RPM पर 20.78 bhp की पावर और 3,000 RPM पर 29.4 Nm का पीक टॉर्क उत्पन्न करता है। इसे 5-स्पीड गियरबॉक्स के साथ स्लिप-एंड-असिस्ट क्लच से जोड़ा गया है, जो गियर शिफ्टिंग को आसान और स्मूथ बनाता है।
Honda CB350 Feature
Feature | Details |
---|---|
ABS | Dual Channel |
Instrument Console | Analogue and Digital |
Speedometer | Analogue |
Odometer | Digital |
Tachometer | Analogue |
Low Fuel Warning Lamp | Yes |
Clock | Yes |
Bluetooth Connectivity | Yes |
Pass Switch | Yes |
Passenger Footrest | Yes |
Honda CB350 में कई आधुनिक सुविधाएं दी गई हैं, जिनमें LED लाइटिंग शामिल है, जो बेहतर विजिबिलिटी और ऊर्जा बचत सुनिश्चित करती है। इसके डिजिटल-एनालॉग इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर में स्मार्टफोन वॉयस कंट्रोल सिस्टम (HSVCS) और ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम (HSTC) जैसे उच्च-तकनीकी फीचर्स दिए गए हैं। इसके अलावा, इसमें एक इमरजेंसी स्टॉप सिग्नल भी है, जो किसी आपातकालीन स्थिति में वाहन के पीछे आ रहे वाहनों को सतर्क करता है। बाइक में ड्यूल-चैनल एबीएस और होंडा सेलेक्टेबल टॉर्क कंट्रोल (HSTC) जैसे सुरक्षा फीचर्स भी हैं, जो इसकी स्थिरता और सुरक्षा को सुनिश्चित करते हैं।
Honda CB350 Braking & Suspension
Brake Type | Details |
---|---|
Front Brake | Disc (Diameter: 310 mm) |
Rear Brake | Disc (Diameter: 240 mm) |
Tyre Type | Tubeless |
CB350 में 310mm का डिस्क ब्रेक आगे और 240mm का डिस्क ब्रेक पीछे दिया गया है। इसके अलावा, बाइक में ड्यूल-चैनल एबीएस भी है, जो सुरक्षित ब्रेकिंग सुनिश्चित करता है। फ्रंट में टेलिस्कोपिक फोर्क्स और रियर में ट्विन गैस-चार्ज्ड शॉक एब्जॉर्बर्स दिए गए हैं, जो राइड को आरामदायक और स्थिर बनाए रखते हैं।
Honda CB350 Price

होंडा CB350 दो वेरिएंट्स में उपलब्ध है: DLX वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत ₹1,99,900 है, जबकि DLX Pro वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत ₹2,17,800 है। यह बाइक जावा, रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 और बेनेली इम्पीरियल 400 जैसी बाइक्स के साथ मुकाबला करती है।
Conclusion
होंडा CB350 एक शानदार रेट्रो स्टाइल बाइक है। इसकी डिजाइन, फीचर्स और परफॉर्मेंस इसे सुपर बाइक बनाते हैं, खासकर उन राइडर्स के लिए जो क्लासिक और रेट्रो बाइक पसंद करते हैं। इसमें एबीएस (एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम), ट्रैक्शन कंट्रोल, और स्मार्टफोन कनेक्टिविटी जैसे फीचर्स हैं, जो इसे इस सेगमेंट की दूसरी बाइक्स से काफी आगे रखते हैं।
हमने इस आर्टिकल में बाइक की कीमत, फीचर्स, इंजन की सारी जानकारी साझा की है, अगर आपको इस लेख में दी गयी जानकारी अच्छी लगी हो तो कमेंट करके हमें जरुर बताये और इसे अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी शेयर करें। इसी प्रकार के और भी खबरों के अपडेट सबसे पहले पाने के लिए हमारे Whatsapp Group को ज्वाइन करें और हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को भी फॉलो करें।
Author
-
मैं खुशबू मौर्य, टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल्स के बारे में लिखने वाली एक उत्साही लेखिका हूं। Khabarras.com पर, मेरा उद्देश्य नवीनतम गैजेट्स और कारों से जुड़ी जानकारी को पाठकों तक सरल और सटीक तरीके से पहुँचाना है।
View all posts