GST 2.0 Electronics Price Cut: भारत के इतिहास में 22 सितंबर 2025 का दिन लंबे समय तक याद किया जाएगा। वजह है – GST 2.0 का लागू होना और उसके साथ ही मार्केट में आई रिकॉर्डतोड़ बिक्री। यह दिन आम लोगों से लेकर उद्योग जगत तक, हर किसी के लिए एक तरह का “सेलिब्रेशन डे” बन गया।
त्योहारी सीज़न की शुरुआत और GST रेट कटौती, दोनों ने मिलकर देशभर के बाजारों को बमबम कर दिया। कार शोरूम्स में लंबी कतारें लगीं, ई-कॉमर्स साइट्स पर ऑर्डर बुकिंग रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई और इलेक्ट्रॉनिक्स व फैशन सेक्टर में जबरदस्त उछाल देखने को मिला।
GST 2.0 Electronics Price Cut
प्रोडक्ट | पुरानी कीमत (₹) | नई कीमत (₹) | कुल बचत (₹) |
---|---|---|---|
2 टन का AC | 60,000 | 50,000 | 10,000 |
1.5 टन का AC | 40,000 | 35,000 | 5,000 |
43 इंच LED TV | 35,000 | 30,000 | 5,000 |
55 इंच LED TV | 50,000 | 42,000 | 8,000 |
ऑटो सेक्टर में बंपर मांग – मारुति ने बनाया नया रिकॉर्ड
ऑटोमोबाइल सेक्टर को GST 2.0 से सबसे बड़ा फायदा हुआ। नई टैक्स दरों के तहत छोटी कारों पर GST स्लैब घटाकर 18% कर दिया गया और Compensation Cess पूरी तरह हटा दिया गया।
इस बदलाव का नतीजा पहले ही दिन देखने को मिला।
-
मारुति सुजुकी ने सिर्फ एक दिन में 80,000 से ज्यादा इन्क्वायरी और करीब 30,000 गाड़ियों की डिलीवरी की। यह कंपनी के 35 साल के इतिहास में सबसे ज्यादा बिक्री का रिकॉर्ड है।
-
हुंडई ने भी शानदार प्रदर्शन किया और पहले ही दिन 11,000 कारों की बिक्री की, जो पिछले पांच सालों का उसका बेस्ट आंकड़ा है।
-
टाटा मोटर्स ने नवरात्र के पहले दिन ही 10,000 कारों की डिलीवरी की और 25,000 से अधिक पूछताछ दर्ज की।
इन आंकड़ों से साफ है कि उपभोक्ताओं ने GST 2.0 को हाथों-हाथ लिया और बाजार में डिमांड तुरंत बढ़ गई।