भारत की पहली इलेक्ट्रिक लग्जरी MPV MG M9 Launch – 548km रेंज, मसाज वाली ऑटोमन सीट्स और लेवल-2 ADAS के साथ, कीमत ₹69.90 लाख

MPV MG M9 Launch: अगर आप लग्जरी कार खरीदने का सोच रहे हैं, और इलेक्ट्रिक फ्यूचर को अपनाना चाहते हैं, तो MG की नई पेशकश M9 EV आपके लिए परफेक्ट ऑप्शन हो सकती है। भारत में आज लॉन्च हुई MG M9 देश की पहली ऑल-इलेक्ट्रिक लग्जरी MPV है, जिसकी कीमत ₹69.90 लाख (एक्स-शोरूम) रखी गई है। इस गाड़ी में न सिर्फ कमाल की रेंज है, बल्कि कम्फर्ट, टेक्नोलॉजी और सेफ्टी के मामले में भी यह प्रीमियम सेगमेंट की बाकी MPVs को कड़ी टक्कर देती है।

MPV MG M9 Launch

बढ़िया रेंज और दमदार परफॉर्मेंस

MG M9 EV में 90kWh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो फुल चार्ज पर 548 किलोमीटर तक की ड्राइविंग रेंज देने का दावा करती है। हालांकि रियल वर्ल्ड में यह रेंज करीब 400 किलोमीटर के आसपास रहेगी, जो इस साइज की MPV के लिए काफी अच्छी मानी जा सकती है। इसमें लगी इलेक्ट्रिक मोटर 245bhp की पावर और 350Nm का टॉर्क जनरेट करती है। यह गाड़ी फ्रंट-व्हील ड्राइव है और शहर की ट्रैफिक हो या हाईवे की स्पीड, दोनों जगह बड़ी सहजता से चलती है।

चार्जिंग की बात करें तो इसमें 160kW का DC फास्ट चार्जर सपोर्ट है जिससे आप 30 मिनट में 30 से 80% बैटरी चार्ज कर सकते हैं। वहीं 11kW के AC चार्जर से इसे फुल चार्ज करने में करीब 10 घंटे लगते हैं।

MG M9 में रॉयल फील

MG M9 में रॉयल फील

 

इस गाड़ी का सबसे बड़ा यूएसपी है इसकी सेकंड रो की सीटें। यहां आपको दो पावर्ड ऑटोमन सीट्स मिलती हैं, जिन्हें आप अपनी सहूलियत के हिसाब से 16 तरीकों से एडजस्ट कर सकते हैं। खास बात ये है कि इन सीट्स में हीटिंग, वेंटिलेशन और 8 मोड्स वाले मसाज फंक्शंस भी मिलते हैं।

काफी लंबे कद-काठी के लोग भी इन सीटों पर बड़े आराम से बैठ सकते हैं और ज़रूरत पड़ने पर इन्हें लगभग बेड में भी बदला जा सकता है। दूसरी रो में ड्यूल स्क्रीन इंटरटेनमेंट सिस्टम और इलेक्ट्रिक सनब्लाइंड्स भी हैं, जो आपको प्राइवेट और लग्जरी एक्सपीरियंस देते हैं। साथ ही, ऊपर की तरफ बड़ा पैनोरमिक सनरूफ इसे और भी खुला और प्रीमियम फील देता है।

स्टाइलिश और बोल्ड एक्सटीरियर

स्टाइलिश और बोल्ड एक्सटीरियर

MG M9 को देखकर आप समझ जाएंगे कि ये गाड़ी केवल लक्जरी या इलेक्ट्रिक के लिए नहीं बनी, बल्कि यह स्टाइल स्टेटमेंट भी है। सामने से इसका चौड़ा और फ्लैट फ्रंट प्रोफाइल, स्लिम LED DRLs और इल्युमिनेटेड लोगो इसे एक प्रीमियम इलेक्ट्रिक लुक देता है। ग्रिल की जगह जो क्लोज्ड पैनल है, उसमें कैमरा और सेंसर को बड़ी ही सफाई से छिपाया गया है।

साइड प्रोफाइल में इसकी 5.27 मीटर लंबाई और 3.2 मीटर का व्हीलबेस इसे एक रॉयल और डॉमिनेंट प्रेजेंस देता है। 19-इंच के डुअल टोन अलॉय व्हील्स, पॉप-आउट डोर हैंडल्स और स्लाइडिंग डोर इसे और भी एडवांस बनाते हैं।

रियर में कनेक्टेड LED टेललाइट्स, क्रोम डिटेलिंग और डुअल-टोन बंपर फिनिश इसे MPV कम, इलेक्ट्रिक यॉट जैसी फील देता है। गाड़ी तीन कलर ऑप्शन में आती है – मेटल ब्लैक, पर्ल वाइट+ब्लैक रूफ और कंक्रीट ग्रे+ब्लैक रूफ।

कीमत और डिलीवरी

MG M9 को फिलहाल सिंगल फुली-लोडेड वेरिएंट में लॉन्च किया गया है जिसकी एक्स-शोरूम कीमत ₹69.90 लाख है। इसकी बुकिंग ₹1 लाख देकर MG की वेबसाइट या सिलेक्ट आउटलेट्स से की जा सकती है और इसकी डिलीवरी 10 अगस्त 2025 से शुरू होगी।

मुकाबला किससे?

बेशक MG M9 का भारत में फिलहाल कोई सीधा ऑल-इलेक्ट्रिक MPV कॉम्पिटिटर नहीं है। लेकिन इसे ICE/hybrid MPVs जैसे:

  • Toyota Vellfire (₹1.22 करोड़ से ₹1.32 करोड़)

  • Kia Carnival (₹63.91 लाख)

से टक्कर मिल सकती है। जहां ये दोनों गाड़ियां हाइब्रिड सिस्टम पर चलती हैं, वहीं MG M9 100% इलेक्ट्रिक है, जो इसे एक क्लीन और फ्यूचर रेडी चॉइस बनाता है।

MG ने भारत में अपनी लग्ज़री इलेक्ट्रिक MPV MG M9 EV को लॉन्च कर दिया है। इसकी ऑफिशियल डिटेल्स, स्पेसिफिकेशन और बुकिंग के लिए आप MG Motor India की वेबसाइट विजिट कर सकते हैं। अगर आप जानना चाहते हैं कि आपके शहर में EV चार्जिंग स्टेशन कहां-कहां हैं, तो e-Amrit पोर्टल से लेटेस्ट जानकारी ले सकते हैं।

आखिर क्यों खरीदें MG M9?

अगर आप ऐसी MPV चाहते हैं जो रेंज में दमदार हो, फीचर्स में भरपूर हो और आराम में किसी प्राइवेट जेट से कम न लगे, तो MG M9 आपके लिए एक बढ़िया ऑप्शन है। यह न सिर्फ इलेक्ट्रिक व्हीकल सेगमेंट को एक नया डायमेंशन देती है, बल्कि यह दिखाती है कि EVs अब लग्जरी सेगमेंट में भी मजबूती से अपनी जगह बना रही हैं।

यह भी पढ़ें।

MG ZS EV पर ₹4.44 लाख तक की छूट! EV लेने का ऐसा मौका दोबारा नहीं मिलेगा – जानें पूरी डील

Author

  • khabarras.com

    मैं खुशबू मौर्य, टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल्स के बारे में लिखने वाली एक उत्साही लेखिका हूं। Khabarras.com पर, मेरा उद्देश्य नवीनतम गैजेट्स और कारों से जुड़ी जानकारी को पाठकों तक सरल और सटीक तरीके से पहुँचाना है।

    View all posts
Spread the love

Leave a Comment

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now