OnePlus Nord CE 4 5G पर ₹5,000 का बंपर डिस्काउंट! क्या Nord CE 5 के आने से पहले यही है बेस्ट डील?

OnePlus Nord CE 4 5G: OnePlus का मिड-रेंज मार्केट में जो पकड़ है, वो किसी से छुपी नहीं है। कंपनी का हर स्मार्टफोन अपने प्राइस सेगमेंट में कुछ न कुछ ऐसा ज़रूर लेकर आता है जो यूज़र्स को एक्साइट कर देता है। हाल ही में OnePlus Nord CE 5 की लॉन्च डेट अनाउंस हुई है, जो 8 जुलाई को भारत में एंट्री लेने जा रहा है। लेकिन उससे पहले कंपनी ने एक सरप्राइज़ डील पेश की है जो आपको Nord CE 4 5G को ₹5,000 सस्ते में खरीदने का मौका देती है।

अब सवाल ये है – क्या इस डील के साथ Nord CE 4 लेना समझदारी है? या फिर हमें अगले मॉडल का इंतज़ार करना चाहिए? चलिए, आज इस सवाल का हर एंगल से जवाब ढूंढ़ते हैं।

OnePlus Nord CE 4 5G

OnePlus Nord CE 4 Price in India

OnePlus Nord CE 4 को भारत में ₹24,999 की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था। लॉन्च के कुछ समय बाद कंपनी ने इस पर ₹3,000 का डायरेक्ट प्राइस कट दिया और अब ICICI बैंक कार्ड से पेमेंट पर ₹2,000 का अतिरिक्त इंस्टेंट डिस्काउंट मिल रहा है। यानी 128GB वेरिएंट अब ₹19,999 में और 256GB वेरिएंट ₹21,999 में खरीदा जा सकता है।

इस प्राइस रेंज में इस फोन की जो स्पेसिफिकेशन और ब्रांड वैल्यू है, वो इसे सीधे तौर पर बेस्ट डील की लिस्ट में शामिल कर देती है।

OnePlus Nord CE 4 Specifications 

OnePlus Nord CE 4 Specifications 

Feature Specification
Display 6.7″ FHD+ AMOLED, 120Hz
Processor Snapdragon 7 Gen 3
RAM 8GB
Storage 128GB / 256GB, microSD up to 1TB
Rear Camera 50MP (main) + 8MP (ultrawide)
Front Camera 16MP
Battery 5500mAh, 100W fast charging
OS Android 14 (ColorOS 14/OxygenOS 14)
Weight 186g
Colors Celadon Marble, Dark Chrome
Other IP54, under-display fingerprint, stereo speakers

Desing & Display

OnePlus Nord CE 4 का डिज़ाइन स्लीक और प्रीमियम है। इसमें आपको 6.7 इंच की फुल एचडी+ Fluid AMOLED डिस्प्ले मिलती है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 2160Hz PWM डिमिंग के साथ आती है। ये न सिर्फ आंखों के लिए आरामदायक है बल्कि हाई ब्राइटनेस और कलर एक्युरेसी के मामले में भी शानदार है।

Dark Chrome और Celadon Marble जैसे कलर ऑप्शन इसे और भी प्रीमियम लुक देते हैं।

Processor & Performance

इस फोन में Qualcomm Snapdragon 7 Gen 3 प्रोसेसर दिया गया है जो 4nm फेब्रिकेशन पर बना है। इसका मतलब है कि ये फोन न सिर्फ पावरफुल परफॉर्मेंस देगा बल्कि बैटरी एफिशिएंसी भी शानदार रहेगी। गेमिंग, मल्टीटास्किंग, या फिर सोशल मीडिया – हर फ्रंट पर ये फोन स्मूद एक्सपीरियंस देता है।

Adreno 720 GPU के साथ, Call of Duty या BGMI जैसे गेम्स भी हाई ग्राफिक्स सेटिंग्स पर बिना लैग के चल जाते हैं।

Camera Setup

OnePlus Nord CE 4 5g का कैमरा सेटअप दो लेंस के साथ आता है – 50MP का Sony LYT600 प्राइमरी सेंसर और 8MP का Ultra-wide सेंसर। फोटो क्वालिटी एकदम शार्प और नेचुरल टोन के साथ आती है। दिन हो या नाइट – दोनों कंडीशंस में यह कैमरा अच्छे रिजल्ट देता है।

सेल्फी के लिए 16MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है, जो सोशल मीडिया अपलोड्स के लिए परफेक्ट है। वीडियो कॉलिंग भी क्रिस्टल क्लियर रहती है।

Battery & Charger

अगर आप उन लोगों में से हैं जो फोन को बार-बार चार्ज करना पसंद नहीं करते, तो ये फोन आपको बहुत पसंद आने वाला है। इसमें 5,500mAh की बड़ी बैटरी दी गई है जो एक दिन से भी ज्यादा आराम से चलती है। और सबसे खास बात – 100W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग। महज 26-27 मिनट में फोन फुल चार्ज हो जाता है। यानी सुबह उठकर चार्ज पर लगाया और तैयार होने तक बैटरी फुल।

Nord CE 4 Vs Nord CE 5 

Nord CE 4 Vs Nord CE 5 

Nord CE 5 की लॉन्चिंग अभी बाकी है और उम्मीद की जा रही है कि उसका प्राइस ₹25,000 या उससे ऊपर हो सकता है। ऐसे में अगर आप 20,000 रुपये के अंदर एक भरोसेमंद, ब्रांडेड और फीचर-रिच 5G फोन चाहते हैं, तो Nord CE 4 एक स्मार्ट मूव साबित हो सकता है।

हाँ, अगर आप लेटेस्ट फीचर या नया प्रोसेसर चाहते हैं और बजट थोड़ा फ्लेक्सिबल है, तो Nord CE 5 का वेट किया जा सकता है। लेकिन 20 हजार के अंदर Nord CE 4 का डील – अभी के लिए बेस्ट है

अगर आप OnePlus Nord CE 4 5g को इस ऑफर में खरीदना चाहते हैं तो Amazon और OnePlus India की ऑफिशियल वेबसाइट पर ये डील लाइव है। खरीदने से पहले बैंक ऑफर और EMI ऑप्शन ज़रूर चेक कर लें।

यह भी पढ़ें।

OnePlus Nord CE 4 Lite 5G – ₹19,999 में OnePlus वाला Feel? जानिए पूरी सच्चाई!

Author

  • khabarras.com

    मैं खुशबू मौर्य, टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल्स के बारे में लिखने वाली एक उत्साही लेखिका हूं। Khabarras.com पर, मेरा उद्देश्य नवीनतम गैजेट्स और कारों से जुड़ी जानकारी को पाठकों तक सरल और सटीक तरीके से पहुँचाना है।

    View all posts
Spread the love

Leave a Comment

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now