Galaxy Z Flip 7 FE Price: Samsung हर साल अपने फोल्डेबल स्मार्टफोन्स से मार्केट में धूम मचाता है, लेकिन इस बार कंपनी कुछ नया और थोड़ा ‘अफोर्डेबल’ लाने की तैयारी में है – जिसका नाम है Samsung Galaxy Z Flip 7 FE. ये Samsung का पहला Fan Edition फोल्डेबल फोन हो सकता है, जो उन लोगों को टारगेट करेगा जो फोल्डेबल टेक्नोलॉजी तो चाहते हैं लेकिन ₹1 लाख से ऊपर खर्च नहीं करना चाहते।
Samsung Galaxy Z Flip 7 FE हाल ही में एक बेंचमार्क साइट पर स्पॉट हुआ है, जिससे इसके कुछ की-स्पेसिफिकेशन सामने आए हैं। खास बात ये है कि इसमें Exynos 2400 प्रोसेसर दिया गया है, जो Galaxy S24 सीरीज़ में भी इस्तेमाल हुआ था। इससे साफ है कि Samsung परफॉर्मेंस से कोई कॉम्प्रोमाइज नहीं करना चाहता, भले ही ये ‘Fan Edition’ हो।
फोन का डिज़ाइन काफी हद तक Flip 6 जैसा ही रहेगा – फोल्डेबल इनर डिस्प्ले और बाहर एक छोटी कवर स्क्रीन के साथ। लेकिन कंपनी इसमें कुछ कॉस्ट-कटिंग कर सकती है, जैसे फ्रेम मटेरियल या कुछ फीचर्स हटा कर इसे बजट फ्रेंडली बनाने की कोशिश।
Samsung Z Flip 7 FE Specifications
Feature | Specification |
---|---|
Display | 6.7″ Foldable Dynamic LTPO AMOLED, 120Hz, 1080 x 2640 px |
Processor | Exynos 2400 (4 nm) |
RAM & Storage | 8GB RAM, 128GB/256GB/512GB UFS 4.0 (no expandable storage) |
Main Cameras | 50 MP (wide, OIS) + 12 MP (ultrawide) |
Front Camera | 10 MP (wide) |
Battery | 4000 mAh, 25W wired charging, 15W wireless charging |
Operating System | Android 15 with One UI 7 |
Build & Durability | Foldable design, Gorilla Glass Victus 2, IP48 water & dust resistance |
Connectivity | 5G, Wi-Fi 6E, Bluetooth 5.3, NFC, USB Type-C 3.2 |
Biometrics | Side-mounted fingerprint sensor |
Weight & Dimensions | 187g, 165.1 x 71.9 x 6.9 mm (unfolded) |
Display
Flip 7 FE में 6.7 इंच की Full HD+ LTPO AMOLED फोल्डेबल स्क्रीन मिलने की उम्मीद है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आएगी। साथ ही, 3.4 इंच की कवर डिस्प्ले भी होगी जो क्विक नोटिफिकेशन, म्यूजिक कंट्रोल और कैमरा प्रीव्यू के लिए काम आएगी।
Camera
कैमरा की बात करें तो इसमें 50MP का प्राइमरी सेंसर और 12MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा मिलेगा। फ्रंट में 10MP सेल्फी कैमरा होगा। कैमरा सेटअप Galaxy Z Flip 6 जैसा ही रहेगा, यानी क्वालिटी में कोई कमी नहीं होगी।
Processor & Performance
Samsung Galaxy Z Flip 7 FE में लेटेस्ट Exynos 2400 चिपसेट दिया गया है, जो 10-कोर CPU आर्किटेक्चर पर काम करता है। इसमें 3.21GHz का एक प्राइम कोर, 2.9GHz के दो परफॉर्मेंस कोर, 2.59GHz के तीन मिड कोर और 1.96GHz के चार एफिशिएंसी कोर शामिल हैं। यह कॉन्फ़िगरेशन हाई-एंड गेमिंग, मल्टीटास्किंग और AI फीचर्स को स्मूदली रन करने में सक्षम है। साथ ही इसमें Android 16 पर आधारित लेटेस्ट OneUI भी मिलेगा, जो यूजर्स को स्मार्ट और फ्लूइड एक्सपीरियंस देगा।
Battery & Charging
फोन में 4000mAh की बैटरी मिल सकती है जो 25W फास्ट चार्जिंग और 15W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करेगी। Samsung पिछले कुछ सालों से बैटरी के मामले में भी बेहतर परफॉर्म कर रहा है, और इस Fan Edition में भी यूज़र को दिनभर की बैटरी बैकअप मिलने की उम्मीद है।
Galaxy Z Flip 7 FE price in India
अब सबसे बड़ा सवाल – कीमत! लीक के अनुसार, इसकी कीमत करीब €1000 (लगभग ₹95,000–₹98,000) के आसपास हो सकती है। अब अगर यही प्राइस इंडिया में भी रहता है, तो ये ‘Fan Edition’ कहां से हुआ? यूज़र्स यही उम्मीद कर रहे हैं कि Samsung इसे इंडिया में ₹70,000–₹75,000 के अंदर लॉन्च करे। तभी ये फोन Flip 6 और दूसरे फोल्डेबल्स के बीच अपनी जगह बना पाएगा। प्राइस और लॉन्च से जुड़ी ताज़ा जानकारियों के लिए आप 91Mobiles की Galaxy Z Flip सीरीज़ न्यूज सेक्शन पर नज़र रख सकते हैं।
Galaxy Z Flip 7 FE Launch Date in India
Samsung हर साल की तरह इस साल भी जुलाई 2025 में अपना Galaxy Unpacked इवेंट आयोजित करने वाला है। उम्मीद है कि इसी इवेंट में Galaxy Z Fold 7, Galaxy Z Flip 7, और सबसे खास Galaxy Z Flip 7 FE को ऑफिशियली लॉन्च किया जाएगा।
Samsung पहले ही Flip 7 FE का प्रोडक्शन शुरू कर चुका है, जिससे ये कन्फर्म होता है कि इसकी लॉन्च डेट नजदीक है। ऐसे में अगर आप एक फोल्डेबल फोन लेने का सोच रहे हैं, तो कुछ हफ्तों का इंतज़ार आपके पैसे और फैसले – दोनों को वर्थ बना सकता है।
क्या Flip 7 FE आपके लिए सही है?
अगर आप एक ऐसा फोल्डेबल फोन चाहते हैं जो स्टाइलिश हो, लेटेस्ट फीचर्स से लैस हो, और ब्रैंडेड भी हो, लेकिन ₹1 लाख से ऊपर का बजट नहीं है – तो Galaxy Z Flip 7 FE एक परफेक्ट ऑप्शन हो सकता है। बशर्ते कि Samsung इसे सही प्राइस पॉइंट पर लॉन्च करे। अगर कंपनी ने कीमत पर थोड़ा भी ध्यान नहीं दिया, तो ये Fan Edition सिर्फ नाम का बनकर रह जाएगा।
आपकी राय क्या है?
क्या आप Flip 7 FE को ₹70,000 में खरीदने के लिए रेडी हैं? या फिर Exynos प्रोसेसर आपको हिचकिचाने पर मजबूर करेगा? कमेंट करके जरूर बताएं और टेक की दुनिया की हर लेटेस्ट अपडेट के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ।
यह भी पढ़ें।
Samsung Galaxy S25 Edge – जानिए लॉन्च डेट, फीचर्स, प्राइस और क्या है इसमें खास?