Complete List of Cars Launching in India in April 2025: अप्रैल 2025 भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार के लिए एक खास महीना होने वाला है। इस महीने में नई और एडवांस तकनीक से लैस कई मस्त- मस्त कारों और SUVs की लॉन्चिंग होने जा रही है। इन कारों में सुपर डिजाइन, दमदार परफॉर्मेंस, और स्मार्ट फीचर्स मिलेंगे जो आपको अपने कण्ट्रोल में कर लेंगे। आइए जानते हैं List of Cars Launching in India in April 2025 के बारें में।
Car Model | Expected Launch Date | Expected Price (Ex-showroom) | Key Features |
---|---|---|---|
Maruti e-Vitara | End of April 2025 | ₹17 Lakh | Maruti’s first electric SUV, 500+ km range, 48.8 kWh and 61.1 kWh battery options, modern design features. |
Kia Carens Facelift | April 25, 2025 | ₹11 Lakh | New front bumper, redesigned LED DRLs, new alloy wheels, updated dashboard and interior. |
Volkswagen Tiguan R-Line | April 14, 2025 | ₹55 Lakh | Sporty design, 2.0L turbocharged petrol engine (190 PS), black accents, ‘R’ badging, 7-speed DCT. |
Skoda Kodiaq | April 16, 2025 | ₹40 Lakh | 2.0L turbo petrol engine (204 PS), 13-inch touchscreen, 10.25-inch digital driver display, updated interior. |
BMW 2 Series | April 20, 2025 | ₹46 Lakh | Modified kidney grille, 18-inch alloy wheels, multi-color ambient lighting, 2.0L turbo petrol and diesel engines. |
Table of Contents
Toggle1. Maruti e-Vitara

लॉन्च डेट: अप्रैल 2025 के अंत में
संभावित कीमत: ₹17 लाख (एक्स-शोरूम)
मारुति की पहली इलेक्ट्रिक SUV, e-Vitara, जिसे पहले मार्च 2025 में लॉन्च किया जाना था, अब अप्रैल के अंत में बाजार में आ सकती है। यह मिड-साइज इलेक्ट्रिक SUV होगी, जो 500 किमी से ज्यादा की रेंज देने में सक्षम है। इसके डिजाइन में नए एलईडी DRLs, एरो फ्रेंडली 18-इंच अलॉय व्हील्स और कनेक्टेड LED टेल लाइट्स जैसी सुविधाएं होंगी। यह Hyundai Creta Electric जैसी कारों को टक्कर देगी और भारतीय बाजार में इलेक्ट्रिक गाड़ियों की लोकप्रियता को और बढ़ाएगी।
2. Kia Carens Facelift
लॉन्च डेट: 25 अप्रैल 2025
संभावित कीमत: ₹11 लाख (एक्स-शोरूम)
Kia Carens Facelift भारतीय बाजार में एक नया अपडेट लेकर आ रही है। इसके नए डिजाइन में LED DRLs, नया फ्रंट बम्पर, और 18-इंच अलॉय व्हील्स शामिल होंगे। इंटीरियर्स में भी बदलाव किए गए हैं और इसमें अपडेटेड डैशबोर्ड और नई सेंटर कंसोल जैसी सुविधाएं होंगी। यह गाड़ी 7-सीटर MPV के तौर में फॅमिली के लिए सही साबित होगी। इसका मुकाबला Maruti Ertiga और Toyota Innova जैसी गाड़ियों से रहेगा।
3. Volkswagen Tiguan R-Line
लॉन्च डेट: 14 अप्रैल 2025
संभावित कीमत: ₹55 लाख (एक्स-शोरूम)
Complete List of Cars Launching in India in April 2025 की लिस्ट में Volkswagen Tiguan R-Line भी शामिल है। स्पोर्टी और लग्जरी SUV की तलाश करने वालों के लिए अच्छा ऑप्शन है। इस SUV में ब्लैक एक्सेंट्स और ‘R’ बैजिंग के साथ एक नया डिज़ाइन मिलेगा। इसमें 2-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन मिलेगा जो 190 PS पावर और 320 Nm टॉर्क देगा। यह गाड़ी 7-स्पीड ड्यूल क्लच ऑटोमैटिक गियरबॉक्स और ऑल-व्हील ड्राइव (AWD) सिस्टम से लैस होगी, जो इसे हर तरह के रास्तों पर बढ़िया परफॉर्मेंस देना वाला हैं।
4. Skoda Kodiaq
लॉन्च डेट: 16 अप्रैल 2025
संभावित कीमत: ₹40 लाख (एक्स-शोरूम)
Skoda Kodiaq की नई जनरेशन में पहले से ज्यादा स्टाइलिश और फीचर-लोडेड डिज़ाइन मिलेगा। इसके अंदर 13-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 10.25-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, और अपडेटेड एसी कंट्रोल डायल जैसे फीचर्स होंगे। इसमें 204 PS पावर वाला 2-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन और 7-स्पीड DCT गियरबॉक्स मिलेगा। इसकी कीमत लगभग ₹40 लाख से शुरू हो सकती है, और यह प्रीमियम SUV सेगमेंट में अपनी जगह बनाएगी।
5. BMW 2 Series
लॉन्च डेट: 20 अप्रैल 2025
संभावित कीमत: ₹46 लाख (एक्स-शोरूम)
अगर आप स्पोर्टी और प्रीमियम सेडान की तलाश में हैं, तो BMW 2 Series आपके लिए सही ऑप्शन हो सकती है। इसमें नए डिजाइन की किडनी ग्रिल, अपडेटेड 18-इंच अलॉय व्हील्स, और रीडिज़ाइन LED टेललाइट्स होंगी। इसके इंटीरियर्स में 10.25-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, मल्टी-कलर एंबियंट लाइटिंग, और पावर्ड फ्रंट सीट्स जैसे फीचर्स होंगे। इसमें 2-लीटर टर्बो-पेट्रोल और 2-लीटर डीजल इंजन ऑप्शन मिलेंगे।
6. Tata Harrier EV
लॉन्च डेट: अप्रैल 2025 के अंत तक
संभावित कीमत: ₹25 लाख (एक्स-शोरूम)
Tata Harrier EV को लेकर भी काफी उम्मीदें हैं। यह इलेक्ट्रिक SUV Tata Harrier के ICE मॉडल के समान ही दिखेगी, लेकिन इसमें नए EV-स्पेशल डिज़ाइन एलिमेंट्स होंगे। इसमें 48 kWh और 61 kWh बैटरी पैक के ऑप्शन मिल सकते हैं, जो इसे 500 किमी की रेंज देने में सक्षम बनाते हैं। इसकी कीमत ₹25 लाख के आसपास हो सकती है, जो इसे भारतीय बाजार में एक आकर्षक विकल्प बनाएगी।
7. MG Cyberster
लॉन्च डेट: अप्रैल 2025
संभावित कीमत: ₹60 लाख (एक्स-शोरूम)
MG Cyberster भारतीय बाजार में एक फ्यूचरिस्टिक और हाई-परफॉर्मेंस इलेक्ट्रिक स्पोर्ट्स कार के रूप में दस्तक देने वाली है। इसमें 510 hp की पावर और 725Nm का टॉर्क मिलेगा, जिससे यह सिर्फ 3 सेकंड में 0-100 km/h की स्पीड पकड़ सकती है। इसमें 580 किमी की रेंज देने वाली हाई-कैपेसिटी लिथियम-आयन बैटरी होगी, जो इसे भारत की सबसे तेज़ इलेक्ट्रिक कारों में से एक बनाती है।!
अप्रैल 2025 भारतीय बाजार में एक रोमांचक महीना साबित होने वाला है। हमने इस आर्टिकल में Complete List of Cars Launching in India in April 2025 की सारी जानकारी साझा की है, अगर आपको इस लेख में दी गयी जानकारी अच्छी लगी हो तो कमेंट करके हमें जरुर बताये और इसे अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी शेयर करें. इसी प्रकार के और भी खबरों के अपडेट सबसे पहले पाने के लिए हमारे Whatsapp Group को ज्वाइन करें और हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को भी फॉलो करें।
यह भी पढ़ें।
Best Cars Under ₹5 Lakh in India: 20+ kmpl माइलेज और शानदार फीचर्स वाली बजट-फ्रेंडली कारें
Author
-
मैं खुशबू मौर्य, टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल्स के बारे में लिखने वाली एक उत्साही लेखिका हूं। Khabarras.com पर, मेरा उद्देश्य नवीनतम गैजेट्स और कारों से जुड़ी जानकारी को पाठकों तक सरल और सटीक तरीके से पहुँचाना है।
View all posts