Maruti Alto K10 CNG: अगर आप इन दिनों अपनी पहली या किफायती सीएनजी कार खरीदने की सोच रहे हैं, तो आपके लिए Maruti Alto K10 CNG एक बेहतरीन और स्मार्ट ऑप्शन हो सकती है। पेट्रोल और डीजल के बढ़ते दामों के बीच सीएनजी कारों की डिमांड भी तेजी से बढ़ रही है, और Maruti Alto K10 CNG की कीमत और माइलेज इसे के हिसाब से यह परफेक्ट हो सकता है आपके लिए।

इस कार की खासियत इसका शानदार माइलेज और कम खर्च वाली CNG ऑप्शन है। इसके अलावा, Maruti Alto K10 CNG को लेकर फाइनेंस के ऑप्शन भी बेहद आसान हैं, तो आप इस कार को आसानी से बिना किसी चिंता से खरीद सकते है।
यदि आप भी इस शानदार कार को खरीदने का सोच रहे हैं, तो एक लाख रुपये की डाउन पेमेंट से आप इसे अपने घर ला सकते हैं। आइये, हम आपको बताते हैं कि 1 लाख रुपये की डाउन पेमेंट पर Maruti Alto K10 CNG के लिए लोन, EMI और कुल खर्च का क्या प्लान होगा।
Maruti Alto K10 CNG VXI S-CNG और LXI S-CNG: दोनों वेरिएंट्स के फाइनेंस ऑप्शन

1. Maruti Alto K10 LXI S-CNG
अगर आप इस वेरिएंट को एक लाख रुपये की डाउन पेमेंट पर खरीदते हैं, तो आपको ₹5,24,438 का लोन मिलेगा। इसे 7 साल के लिए 9.8% ब्याज दर पर लिया जाएगा, और आपको हर महीने ₹8,652 की EMI चुकानी होगी। इस तरह से, सात सालों में आपको कुल ₹2,02,346 ब्याज के रूप में चुकाने होंगे, और कुल मिलाकर कार की कीमत ₹7,26,784 पड़ेगी
विवरण | राशि |
---|---|
एक्स-शोरूम कीमत | ₹5,73,500 |
ऑन-रोड कीमत | ₹6,24,438 |
डाउन पेमेंट | ₹1,00,000 |
लोन राशि | ₹5,24,438 |
लोन की अवधि | 7 साल |
ब्याज दर | 9.8% (सालाना) |
EMI (प्रति माह) | ₹8,652 |
कुल ब्याज | ₹2,02,346 |
कुल खर्च | ₹7,26,784 |
2. Maruti Alto K10 VXI S-CNG
अगर आप Alto K10 के VXI S-CNG वेरिएंट को खरीदते हैं, तो ₹1,00,000 की डाउन पेमेंट के बाद आपको ₹5,48,626 का लोन मिलेगा। इस लोन को 7 साल की अवधि के लिए 9.8% ब्याज दर पर लिया जाएगा। हर महीने आपको ₹9,051 की EMI चुकानी होगी, जिससे सात साल में ₹2,11,679 ब्याज के रूप में चुकाए जाएंगे। इस वेरिएंट की कुल लागत ₹7,60,305 पड़ेगी।
Maruti Alto K10 CNG Price

अगर आप एक सस्ती और इकोनॉमिकल सीएनजी कार की तलाश में हैं, तो मारुति सुजुकी का Alto K10 CNG आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। यह कार न सिर्फ कीमत में किफायती है, बल्कि इसमें आपको बेहतरीन माइलेज और अच्छे फीचर्स भी मिलते हैं। तो चलिए, जानते हैं Maruti Alto K10 CNG की कीमत के बारे में: