2025 Kawasaki Ninja 1100SX: Kawasaki ने हाल ही में भारत में अपनी नई स्पोर्ट्स टूरर बाइक Ninja 1100SX लॉन्च की है। इसकी कीमत ₹13.49 लाख (एक्स-शोरूम) रखी गई है और यह केवल स्टैंडर्ड वर्जन में उपलब्ध है। खासकर उन राइडर्स के लिए जो लंबे सफर पर जाना पसंद करते हैं और साथ ही स्पोर्ट्स बाइक का मजा भी लेना चाहते हैं।
कावासाकी ने भारतीय बाजार में अपनी नई 2025 Ninja 1100SX स्पोर्ट्स टूरिंग बाइक लॉन्च कर दी है, जो अब पहले से भी बेहतर और पॉवरफुल हो गई है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 13.49 लाख रुपये रखी गई है। इसमें कई नए अपडेट्स और फीचर्स जोड़े गए हैं। चलिए, जानते हैं इसके बारे में विस्तार से।
2025 Kawasaki Ninja 1100SX Feature

Feature | Description |
---|---|
Engine | 1,099cc liquid-cooled, inline-four engine |
Power | 135bhp @ 9,000rpm |
Torque | 113Nm @ 7,600rpm |
Gearbox | 6-speed manual gearbox |
Front Suspension | USD forks |
Rear Suspension | Ohlins S3 adjustable monoshock |
Braking System | Dual front and single rear disc with ABS |
Traction Control | Yes |
Cruise Control | Yes |
Quick Shifter | Bidirectional quick shifter |
Display | TFT display |
Connectivity | Bluetooth connectivity |
Seat Height | 835 mm |
Weight | Approximately 235 kg |
Fuel Tank Capacity | 19 liters |
2025 Kawasaki Ninja 1100SX Engine and Performance
Ninja 1100SX में 1,099cc का लिक्विड-कूल्ड, इनलाइन-4 इंजन दिया गया है, जो 9,000rpm पर 135bhp की पावर और 7,600rpm पर 113Nm का टॉर्क जनरेट करता है। यह पिछले मॉडल, Ninja 1000SX से थोड़ी कम पावर (6bhp कम) लेकिन ज्यादा टॉर्क (2Nm अधिक) देता है, जिससे इसे हाईवे पर ज्यादा पावरफुल और स्थिर बनाया गया है। बाइक के गियरबॉक्स में 5वें और 6वें गियर को लंबा किया गया है, जो हाईवे ड्राइविंग में इंजन की RPM को कम करता है, जिससे माइलेज में भी सुधार होता है।
2025 Kawasaki Ninja 1100SX Features and Technology
Ninja 1100SX में कई लेटेस्ट और उपयोगी फीचर्स दिए गए हैं, जिससे यह स्मार्ट और प्रैक्टिकल बाइक कहलाता है:
- पावर और राइडिंग मोड्स: बाइक में अलग-अलग पावर और राइडिंग मोड्स मिलते हैं, ताकि राइडर्स अपने हिसाब से बाइक की परफॉर्मेंस को कस्टमाइज कर सकें।
- ट्रैक्शन कंट्रोल: इसमें ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम भी है, जो खराब सड़कों पर बाइक को स्थिर बनाए रखता है।
- क्विक-शिफ्टर और क्रूज़ कंट्रोल: बायडायरेक्शनल क्विक-शिफ्टर और क्रूज़ कंट्रोल जैसी सुविधाएँ भी इस बाइक में हैं, जो लॉन्ग राइड्स को और भी कॉम्पेरटेबले बन जाता हैं।
2025 Kawasaki Ninja 1100SX Design and Comfort
Ninja 1100SX का एरोडायनैमिक और स्टाइलिश डिजाइन इसे और भी आकर्षक बनाता है। इसका फ्रेम हल्का और मजबूत है, जिससे बाइक की स्थिरता और हैंडलिंग अच्छी होती है। सीट की ऊंचाई 835 मिमी है, जो लंबी यात्रा के लिए आरामदायक है और राइडर को सही पोजीशन में रखने में मदद करती है।
2025 Kawasaki Ninja 1100SX Competition in India

भारत में देखा जाए तो इस बाइक का कोई टक्कर देने वाला नहीं है। हालांकि, Triumph Tiger 900 GT (₹13.95 लाख) इस बाइक का आस पास प्रतिस्पर्धी हो सकता है। दोनों बाइक स्पोर्ट्स टूरर श्रेणी में आती हैं, लेकिन Ninja 1100SX के परफॉरमेंस और टेक्नोलॉजी में कुछ खास अंतर है।
2025 Kawasaki Ninja 1100SX Booking and Delivery
आप Ninja 1100SX को Kawasaki के अधिकृत डीलरशिप से ₹50,000 की टोकन राशि पर बुक कर सकते हैं। बाइक की डिलीवरी जनवरी 2025 से शुरू होने की उम्मीद है।