हुंडई क्रेटा ईवी भारत में 17 जनवरी 2025 को लॉन्च होने वाली है, और इसे भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 के पहले दिन दिखाया जाएगा। इस इलेक्ट्रिक एसयूवी का डिजाइन पेट्रोल-डीजल क्रेटा से मिलता-जुलता रहेगा, लेकिन इसमें कुछ खास बदलाव होंगे, जैसे नया क्लोज्ड ग्रिल, अपडेटेड बम्पर और एलॉय व्हील। इसके इंटीरियर्स में अल्कजार एसयूवी से इंस्पायर कुछ फीचर्स मिल सकते हैं, जैसे नया स्टीयरिंग व्हील, सेंटर कंसोल और ड्राइव सिलेक्टर।

Hyundai Creta EV, भारत में आने वाली एक नई इलेक्ट्रिक SUV है, जिसका इंतजार बहुत लोग कर रहे हैं। Hyundai ने इस गाड़ी के लॉन्च की तारीख 17 जनवरी 2025 को तय की है। इस आर्टिकल में हम जानेंगे कि Creta EV के बारे में क्या खास है, इसके फीचर्स क्या होंगे, इसकी कीमत कितनी हो सकती है, और इसके लॉन्च के बाद यह भारतीय बाजार में किस तरह से impact डाल सकती है।
Hyundai Creta EV: भारत में लॉन्च की तारीख
Hyundai ने पुष्टि की है कि Creta EV भारत में 17 जनवरी 2025 को लॉन्च होगी। यह गाड़ी भारतीय कार बाजार में इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए एक नया दिशा दिखा सकती है। Creta EV का लॉन्च एक बड़ा इवेंट होगा, क्योंकि इलेक्ट्रिक SUV के क्षेत्र में Creta की लोकप्रियता पहले ही बहुत है।
Hyundai Creta EV के डिजाइन और फीचर्स

Hyundai Creta EV का डिजाइ बहुत ही मस्त होने वाला है। यह दिखने में मौजूदा Creta जैसा ही होगा, लेकिन इसमें कुछ बदलाव होंगे। इसमें नया फ्रंट बम्पर, पतली LED हेडलाइट्स और कुछ दूसरे स्टाइलिश बदलाव हो सकते हैं।
इसमें आपको नया इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलेगा, जिससे आप अपनी कार को स्मार्ट तरीके से कंट्रोल कर सकेंगे। Creta EV में हाई-टेक फीचर्स जैसे पैनोरमिक सनरूफ, स्मार्ट पार्किंग, वायरलेस चार्जिंग और टॉप वेरिएंट्स में कुछ और प्रीमियम सुविधाएं मिल सकती हैं। इसके इंटीरियर्स भी बहुत आरामदायक होंगे, ताकि हर ड्राइविंग एक्सपीरियंस शानदार हो।
Creta EV में बैटरी और रेंज
Hyundai Creta EV में एक मजबूत बैटरी पैक होगा, जो इस कार को लंबी रेंज देने में मदद करेगा। माना जा रहा है कि यह इलेक्ट्रिक SUV एक बार चार्ज होने पर 400 से 500 किलोमीटर तक चल सकेगी। यह खासियत Creta EV को भारतीय बाजार में और भी ज्यादा पॉपुलर बना सकती है, क्योंकि अब तक बहुत कम इलेक्ट्रिक गाड़ियां इतनी लंबी रेंज देती हैं। इसके अलावा, इसमें फास्ट चार्जिंग की सुविधा भी हो सकती है, जिससे कार की बैटरी को जल्दी चार्ज किया जा सकेगा।
Hyundai Creta EV की कीमत

Hyundai Creta EV की कीमत ₹18-24 लाख के बीच हो सकती है, जो इसके बैटरी और फीचर्स के हिसाब से तय होगी। भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों को लेकर सरकार की तरफ से कई सब्सिडी और टैक्स में छूट दी जाती है, जिससे Creta EV को और भी कम प्राइस में मिलने वाला है।
Creta EV का मुकाबला
Hyundai Creta EV का मुकाबला Tata Nexon EV, MG ZS EV और Mahindra XUV400 जैसी गाड़ियों से होगा। हालांकि, Creta EV में अधिक प्रीमियम लुक और बढ़िया फीचर्स होने की संभावना है, जिससे यह इन गाड़ियों से थोड़ा अलग और आकर्षक हो सकती है।
Hyundai Creta EV के तकनीकी फीचर्स
- बैटरी: Creta EV में 50 kWh से 65 kWh की बैटरी हो सकती है, जो लंबी रेंज और अच्छे परफॉरमेंस के लिए जानी जायेगी।
- इलेक्ट्रिक मोटर: इसमें 150 हॉर्सपावर से ज्यादा पावर जनरेट करने वाली इलेक्ट्रिक मोटर हो सकती है, जिससे यह SUV तेज स्पीड से चलेगी।
- फास्ट चार्जिंग: Creta EV में फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी हो सकती है, जिससे इसे 30-40 मिनट में 80% तक चार्ज किया जा सकेगा।
- इंफोटेनमेंट सिस्टम: इसमें 10.25 इंच का टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम होगा, जो Android Auto और Apple CarPlay को सपोर्ट करेगा।
- सुरक्षा: Creta EV में 6 एयरबैग्स, ABS with EBD, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, और ADAS (Advanced Driver Assistance System) जैसी एडवांस सुरक्षा सुविधाएं मिल सकती हैं।
Hyundai Creta EV: भारत के लिए क्यों जरूरी है?
भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों का बाजार तेजी से बढ़ रहा है, और Hyundai Creta EV इस बढ़ते बाजार के लिए एक अच्छा कदम उठा रही है। यह गाड़ी न केवल एक प्रीमियम SUV होगी, बल्कि इसके साथ ही यह एक नई दिशा दिखा सकती है इलेक्ट्रिक वाहनों की तरफ। Creta EV की लॉन्च से भारतीय बाजार में इलेक्ट्रिक वाहनों की संख्या बढ़ सकती है जिससे एक बात अच्छी होनी की पर्यावरण के प्रति जागरूकता भी बढ़ेगी।
हमने इस आर्टिकल में Hyundai Creta EV की सारी जानकारी साझा की है, अगर आपको इस लेख में दी गयी जानकारी अच्छी लगी हो तो कमेंट करके हमें जरुर बताये और इसे अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी शेयर करें। इसी प्रकार के और भी खबरों के अपडेट सबसे पहले पाने के लिए हमारे Whatsapp Group को ज्वाइन करें और हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को भी फॉलो करें।
यह भी पढ़ें।