Motorola Razr 50D: Motorola ने अपनी प्रमुख Razr सीरीज़ के तहत एक और स्मार्टफोन Motorola Razr 50D को पेश करने की घोषणा की है। खासकर उन यूज़र्स के लिए जो स्टाइलिश डिज़ाइन और बढ़िया फीचर्स की तलाश में रहते हैं। उनके लिए अच्छा मौका है।
Motorola ने अपनी Razr सीरीज़ के तहत नया स्मार्टफोन Motorola Razr 50D पेश किया है, जो फ्लिप-फोन डिज़ाइन के साथ आएगा। 19 दिसंबर को जापान में लॉन्च होने वाला यह स्मार्टफोन जल्द ही भारतीय बाजार में भी दस्तक दे सकता है। आइए जानते हैं Motorola Razr 50D & Specification बारे में विस्तार से।

Table of Contents
ToggleMotorola Razr 50D Specification
Specification | Details |
---|---|
Brand | Motorola |
Model | Razr 50D |
Launch Date | December 19, 2024 |
Price | JPY 114,950 (approx. ₹65,000) |
Form Factor | Clamshell (Foldable) |
Dimensions (mm) | 171 x 74 x 7.3 |
Weight (g) | 187 |
Display | |
– Inner Display | 6.9-inch pOLED, 1080 x 2640 pixels |
– Outer Display | 3.6-inch pOLED, 1056 x 1066 pixels |
– Protection | Corning Gorilla Glass Victus |
Processor | MediaTek Dimensity 7300X |
RAM | 8GB |
Internal Storage | 256GB |
Expandable Storage | No |
Battery Capacity (mAh) | 4000 |
Charging | Fast charging (30W), Wireless charging (15W) |
Operating System | Android 14 |
Cameras | |
– Rear Cameras | Dual: 50MP (primary), 13MP (secondary) |
– Front Camera | 32MP |
IP Rating | IPX8 (Water resistance) |
Audio Features | Stereo speakers, Dolby Atmos support |
SIM Configuration | Dual SIM (nano + eSIM) |
Connectivity | Wi-Fi, Bluetooth v5.4, NFC |

Desing & Display
Motorola Razr 50D में क्लैमशेल (फ्लिप) डिज़ाइन होगा, जो स्टाइल और प्रीमियम लुक दोनों में फिट बैठता है। इसमें IPX8 वाटर रेसिस्टेंस रेटिंग है, जो इसे पानी से सुरक्षित बनाती है। फोन के बाहर की तरफ 3.6 इंच की डिस्प्ले होगी, जो नोटिफिकेशन और संदेश दिखा सकेगी। अंदर की 6.9 इंच की FHD+ pOLED डिस्प्ले बहुत शानदार रंग और कंट्रास्ट प्रदान करेगी और Corning Gorilla Glass Victus से सुरक्षा प्राप्त होगी।
Camera
Motorola Razr 50D में 50MP का प्राइमरी कैमरा और 13MP का सेकेंडरी कैमरा होगा, जो शानदार और विस्तृत शॉट्स ले सकेगा। सेल्फी के शौकिनों के लिए इसमें 32MP का फ्रंट कैमरा है, यह सेटअप फ़ोटोग्राफी और वीडियो कॉल्स और वीडियो रिकॉर्डिंग के लिए भी परफेक्ट होगा।
Battery & Charger
Motorola Razr 50D में 4000mAh की बैटरी होगी, जो पूरे दिन की बैटरी चलने के लिए काफी है। इसके अलावा, इसमें वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट भी है, जिससे आपको केबल्स से छुटकारा मिलेगा और आपको जल्दी से बैटरी चार्ज करने की सुविधा मिलेगी।
Processor & RAM
इस स्मार्टफोन में 8GB RAM और 256GB स्टोरेज का एकल वेरिएंट उपलब्ध होगा, जो मल्टीटास्किंग और गेमिंग के लिए बहुत अच्छा परफॉरमेंस करेगा। स्मार्टफोन में पावरफुल प्रोसेसर होगा, जो हाई-एंड गेम्स और ऐप्स को स्मूथली चला सकेगा।
Audio & Software
Motorola Razr 50D में Dolby Atmos का सपोर्ट मिलेगा, जिससे आपको बेहतरीन साउंड एक्सपीरियंस मिलेगा। इसमें स्टीरियो स्पीकर्स भी होंगे, जो संगीत और वीडियो के लिए बेस्ट है। इसके अलावा, Style Sync AI जैसी नई तकनीकों का भी समावेश होगा, जो आपके पर्सनल स्टाइल के हिसाब से फीचर्स को कस्टमाइज करने में मदद करेगा।
Motorola Razr 50D Price & Availability

Motorola Razr 50D की कीमत जापान में 114,950 जापानी येन (करीब ₹64,000) होगी। इसकी प्री-ऑर्डर 13 दिसंबर से शुरू हो गई हैं, और लॉन्च के बाद यह जापान और अन्य देशों में उपलब्ध हो सकता है। भारत में भी इसे जल्द ही लॉन्च किया जा सकता है। इसके साथ ही, डोकॉमो एक खास ऑफर दे रही है, जिसमें यूज़र्स 23 महीने तक EMI में ₹1500 (2,587 येन) की किश्तों में फोन ले सकते हैं। यदि फोन सही स्थिति में वापस कर दिया जाए, तो इसकी कीमत ₹33,000 तक घट जाएगी।
Motorola Razr 50D Competitors
Motorola Razr 50D का मुकाबला Samsung के Galaxy Z Flip 5 और अन्य फोल्डेबल स्मार्टफोन्स से होगा। यह स्मार्टफोन स्टाइल, डिज़ाइन और फीचर्स के मामले में खासा आकर्षक है और एक प्रीमियम लुक देता है।
Motorola Razr 50D Pre-order & Accessories
इस फोन की प्री-ऑर्डर 13 दिसंबर से शुरू हो चुकी हैं। साथ ही, कंपनी दो नए केस भी पेश करेगी – एक वीगन लेदर फिनिश के साथ और दूसरा ट्राइटन हार्ड केस के साथ।
Conclusion
Motorola Razr 50D एक बहुत ही स्टाइलिश और पावरफुल स्मार्टफोन होगा। इसके डिजाइन, कैमरा, बैटरी, और सॉफ़्टवेयर फीचर्स इसे बढ़िया फ्लैगशिप डिवाइस बनाते हैं। इसकी लॉन्च डेट 19 दिसंबर है, और इसके आकर्षक ऑफर्स के साथ यह स्मार्टफोन जापान और अन्य देशों में धूम मचाने के लिए तैयार है।
कीमत: ₹64,000 (जापान में 114,950 येन)
लॉन्च डेट: 19 दिसंबर
ऑफर: EMI विकल्प और ₹33,000 तक की छूट
प्री-ऑर्डर शुरू: 13 दिसंबर
हमने इस आर्टिकल में Motorola Razr 50D & Specification सारी जानकारी साझा की है, अगर आपको इस लेख में दी गयी जानकारी अच्छी लगी हो तो कमेंट करके हमें जरुर बताये और इसे अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी शेयर करें। इसी प्रकार के और भी खबरों के अपडेट सबसे पहले पाने के लिए हमारे Whatsapp Group को ज्वाइन करें और हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को भी फॉलो करें।
Author
-
मैं खुशबू मौर्य, टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल्स के बारे में लिखने वाली एक उत्साही लेखिका हूं। Khabarras.com पर, मेरा उद्देश्य नवीनतम गैजेट्स और कारों से जुड़ी जानकारी को पाठकों तक सरल और सटीक तरीके से पहुँचाना है।
View all posts