Realme ने अपनी Note सीरीज़ में एक और स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी शुरू कर दी है। Realme Note 60x एक बजट-फ्रेंडली स्मार्टफोन होगा, जो हाल ही में FCC और अन्य सर्टिफिकेशन्स में नजर आया था। इस स्मार्टफोन में 5000mAh बैटरी, 32MP कैमरा, और फास्ट चार्जिंग जैसे एक से बढ़ कर एक फीचर्स मिलेगें। अब Realme Note 60x Price & Specification के बारे में और विस्तार से जानें, ताकि आप सही जानकारी लेकर अपना अगला स्मार्टफोन खरीद सकें।

Specification | Details |
---|---|
Brand | Realme |
Model | Note 60x |
Launch Date | December 2024 |
Form Factor | Touchscreen |
Operating System | Android 14 with Realme UI |
Processor | Unisoc T612 (Octa-Core, up to 1.8GHz) |
Display Size | 6.74 inches |
Display Resolution | 720 x 1600 pixels (HD+) |
Refresh Rate | 90 Hz |
Touch Sampling Rate | Up to 180 Hz |
Peak Brightness | 560 nits |
RAM Options | 3GB / 4GB (expandable up to 12GB via Dynamic RAM Expansion) |
Internal Storage | 64GB (expandable via microSD up to 2TB) |
Rear Camera | 8 MP |
Front Camera | 5 MP |
Battery Capacity | 5000 mAh |
Charging Speed | 10W |
Dimensions | 167.26 x 76.67 x 7.84 mm |
Weight | Approximately 187 grams |
Water & Dust Resistance | IP54 |
Color Options | Wilderness Green, Marble Black |
Connectivity Options | Wi-Fi, Bluetooth v5.0, GPS, USB Type-C |

Realme Note 60x Display
इस फ़ोन में 6.74 इंच की HD+ डिस्प्ले होगी, जो 1600 x 720 पिक्सल रेजोल्यूशन और 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ आएगी। यह डिस्प्ले एलसीडी पैनल पर आधारित होगी और इसमें आपको 180Hz टच सैंपलिंग रेट भी मिलेगा, जिससे गेमिंग और स्क्रॉलिंग काफी ज्यादा स्मूथ होगा। इस डिस्प्ले में 560 निट्स की पीक ब्राइटनेस और लो ब्लू लाइट मोड होगा, जो आपकी आंखों को आराम देगा।
Realme Note 60x Processor
Realme Note 60x में Unisoc T612 प्रोसेसर मिलेगा, जो 12nm फेब्रिकेशन पर बना है और 1.8GHz तक की क्लॉक स्पीड पर चलता है। ग्राफिक्स के लिए इसमें ARM Mali-G57 GPU दिया गया है। यह प्रोसेसर आपको बेसिक से लेकर मिड-लेवल गेमिंग और मल्टीटास्किंग में अच्छा परफॉरमेंस देगा।
Realme Note 60x RAM & Stoarge
इस स्मार्टफोन में 4GB रैम और 64GB स्टोरेज मिलेगी, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 2TB तक बढ़ाया जा सकता है। इसके अलावा, 4GB वर्चुअल रैम का सपोर्ट भी मिलेगा, जिससे रैम की क्षमता बढ़कर 8GB हो जाएगी, जिससे मल्टीटास्किंग में और भी मदद मिलेगी।
Realme Note 60x Battery
Realme Note 60x में 5000mAh बैटरी होगी, जो पूरे दिन की बैकअप देने में सक्षम है। इसके अलावा, 10W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ, आपको फोन को जल्दी चार्ज करने का ऑप्शन मिलेगा। इस बैटरी के साथ आपको USB Type-C पोर्ट मिलेगा, जो डेटा ट्रांसफर और चार्जिंग के लिए बहुत सुविधाजनक है।
Realme Note 60x Camera
फोटोग्राफी के लिए Realme Note 60x में 8MP रियर कैमरा और 5MP फ्रंट कैमरा होगा। बैक कैमरा अच्छे रेजोल्यूशन और डिटेल्स के साथ फोटो लेने में सक्षम है। सेल्फी के लिए 5MP का फ्रंट कैमरा होगा, जो अच्छे वीडियो कॉलिंग और सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए पर्याप्त है।
Realme Note 60x Software
इस नए स्मार्टफोन में Android 14 पर आधारित Realme UI 5.0 मिलेगा। यह सॉफ्टवेयर स्मूथ और यूजर-फ्रेंडली होगा, जिसमें नई फीचर्स और कस्टमाइजेशन की सुविधा मिलेगी।
Realme Note 60x Connectivity
इस स्मार्टफोन में 4G LTE, Wi-Fi 5, Bluetooth 5.0, और GPS जैसी कनेक्टिविटी ऑप्शन्स मिलेंगी। इसके अलावा, फोन में 3.5mm हेडफोन जैक और साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर भी होगा।
Realme Note 60x Design and Build
Realme Note 60x का डिजाइन स्लिम और प्रीमियम होगा। फोन की डाइमेंशन 167.26 x 76.67 x 7.84mm और वजन करीब 187 ग्राम होगा, जिससे फोन को पकड़ने में आराम मिलेगा। इसके अलावा, यह IP54 रेटिंग के साथ आएगा, जिससे फोन धूल और छींटों से बचा रहेगा।
Table of Contents
ToggleRealme Note 60x Price

Realme Note 60x फिलीपींस में लॉन्च हो चुका है, और इसकी कीमत PHP 4,799 (लगभग ₹7,000) रखी गई है। इसे वाइल्डरनेस ग्रीन और मार्बल ब्लैक कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकता है। फिलहाल, यह स्मार्टफोन सिर्फ 4GB RAM + 64GB Storage वेरिएंट में उपलब्ध है, और भारत में इसकी लॉन्चिंग के बारे में अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं आई है। हालांकि, अगर यह भारत में लॉन्च होता है, तो यह भारतीय ग्राहकों के लिए खुशखबरी होगी जो की बजट स्मार्टफोन होने वाला है।
Conclusion
Realme Note 60x एक बढ़िया बजट स्मार्टफोन हो सकता है, खास कर उन यूजर्स के लिए है जो अच्छे फीचर्स के साथ स्मार्टफोन चाहते हैं लेकिन उनका बजट कम है। इस फ़ोन में 5000mAh बैटरी, 10W चार्जिंग, और HD+ डिस्प्ले देखने को मिलता है। फिलहाल फिलीपींस में लॉन्च होने के बाद इस स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च किए जाने की संभावना भी है। अगर आप एक बजट स्मार्टफोन की तलाश में हैं, तो Realme Note 60x फ़ोन को मुझे नहीं लगता आपको मिस करना चाहिए।
FAQs (Frequently Asked Questions)
1. Realme Note 60x कब लॉन्च होगा?
Realme Note 60x फिलीपींस में लॉन्च हो चुका है, और भारत में इसकी लॉन्चिंग की संभावना है, लेकिन इसकी तारीख अभी तक कंफर्म नहीं है।
2. Realme Note 60x की कीमत क्या है?
फिलीपींस में Realme Note 60x की कीमत PHP 4,799 (लगभग ₹7,000) है।
3. Realme Note 60x में कौन सा प्रोसेसर है?
Realme Note 60x में Unisoc T612 प्रोसेसर है जो अच्छे प्रदर्शन के लिए जाना जाता है।
हमने इस आर्टिकल में Realme Note 60x Price & Specification की सारी जानकारी साझा की है, अगर आपको इस लेख में दी गयी जानकारी अच्छी लगी हो तो कमेंट करके हमें जरुर बताये और इसे अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी शेयर करें। इसी प्रकार के और भी खबरों के अपडेट सबसे पहले पाने के लिए हमारे Whatsapp Group को ज्वाइन करें और हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को भी फॉलो करें।
Author
-
मैं खुशबू मौर्य, टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल्स के बारे में लिखने वाली एक उत्साही लेखिका हूं। Khabarras.com पर, मेरा उद्देश्य नवीनतम गैजेट्स और कारों से जुड़ी जानकारी को पाठकों तक सरल और सटीक तरीके से पहुँचाना है।
View all posts