TVS iQube S 4.7kWh: अब पेट्रोल के बढ़ते खर्च से छुटकारा? 175KM रेंज वाला नया इलेक्ट्रिक स्कूटर क्या सच में लोगों की जिंदगी आसान बना देगा?

हर महीने बढ़ता पेट्रोल खर्च अब आम लोगों की जेब पर सीधा असर डाल रहा है। ऑफिस जाने वाले हों, कॉलेज स्टूडेंट्स हों या फिर रोज शहर में सफर करने वाले लोग — हर किसी के मन में एक सवाल जरूर आता है कि आखिर ऐसा कौन सा स्कूटर लिया जाए जो खर्च भी कम करे और रोजमर्रा की जिंदगी को आसान भी बना दे। यही वजह है कि पिछले कुछ सालों में इलेक्ट्रिक स्कूटर की डिमांड तेजी से बढ़ी है। लेकिन अब भी बहुत सारे लोग EV खरीदने से डरते हैं, क्योंकि उन्हें लगता है कि बैटरी जल्दी खत्म हो जाएगी या लंबी दूरी तय करने में परेशानी होगी।

इसी चिंता को कम करने के लिए TVS ने अपना नया और ज्यादा दमदार TVS iQube S 4.7kWh भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। कंपनी का दावा है कि यह नया इलेक्ट्रिक स्कूटर एक बार फुल चार्ज होने पर 175 किलोमीटर तक की IDC रेंज दे सकता है। यही वजह है कि लॉन्च होते ही यह स्कूटर सोशल मीडिया से लेकर EV मार्केट तक चर्चा में आ गया है।

Specification Table

स्पेसिफिकेशन डिटेल्स
बैटरी 4.7kWh, IP67 रेटेड
IDC रेंज 175km
चार्जिंग (0-80%) 4 घंटे
टॉप स्पीड 82kmph
वजन 128.8kg
मोटर पावर 4.4kW

TVS iQube S 2026 launch feature image showing long range electric scooter in India

क्यों खास बन रहा है नया TVS iQube S?

आजकल लोग स्कूटर खरीदते समय सिर्फ माइलेज नहीं देखते। अब हर किसी को ऐसा स्कूटर चाहिए जो दिखने में प्रीमियम लगे, ट्रैफिक में स्मूथ चले और बार-बार चार्जिंग की टेंशन भी न दे। शायद यही वजह है कि TVS ने नए iQube S में बड़ी बैटरी के साथ उन फीचर्स पर ज्यादा ध्यान दिया है जिनका इस्तेमाल लोग हर दिन करते हैं।

कंपनी ने इसमें पहले से बड़ी 4.7kWh बैटरी दी है, जिसकी वजह से इसकी रेंज काफी बढ़ गई है। TVS का कहना है कि यह नया मॉडल पुराने 3.5kWh वेरिएंट की जगह लेगा। ऐसे में जो लोग पहले रेंज की वजह से EV खरीदने से बच रहे थे, उनके लिए यह स्कूटर काफी दिलचस्प लगने वाला है।

175KM रेंज आखिर कितनी काम की है?

इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदते समय सबसे पहला सवाल रेंज को लेकर ही आता है। क्योंकि अगर स्कूटर ज्यादा दूर तक नहीं जा पाए, तो लोगों का भरोसा EV पर बन ही नहीं पाता। TVS ने इसी चीज पर सबसे ज्यादा फोकस किया है।

कंपनी के मुताबिक नया iQube S एक बार फुल चार्ज होने पर 175KM तक की IDC Certified Range देता है। आसान भाषा में समझें तो अगर आपकी रोज की रनिंग 30 से 40 किलोमीटर के बीच रहती है, तो आपको शायद हर दिन चार्ज करने की जरूरत भी महसूस नहीं होने वाली है।

हालांकि रियल लाइफ रेंज सड़क, ट्रैफिक, स्पीड और राइडिंग स्टाइल पर डिपेंड करती है, लेकिन फिर भी यह स्कूटर अपने सेगमेंट में काफी मजबूत रेंज देने वाला मॉडल माना जा रहा है।

पेट्रोल के खर्च से राहत दिला सकता है यह स्कूटर

आज के समय में पेट्रोल की कीमतें जिस तेजी से बढ़ रही हैं, उसे देखकर हर मिडिल क्लास फैमिली खर्च कम करने का तरीका ढूंढ रही है। अगर कोई व्यक्ति रोज 40-50 किलोमीटर स्कूटर चलाता है, तो हर महीने हजारों रुपये सिर्फ पेट्रोल में खर्च हो जाते हैं।

इलेक्ट्रिक स्कूटर की सबसे बड़ी ताकत यही होती है कि उसकी रनिंग कॉस्ट काफी कम पड़ती है। इसलिए तो TVS iQube S यूजर को अपनी और खींच रहा है। लंबे समय में यह स्कूटर पेट्रोल के खर्च को काफी हद तक कम कर सकता है। यही कारण है कि अब लोग EV को सिर्फ “फ्यूचर” नहीं बल्कि “स्मार्ट सेविंग” के तोर पर देखने लगे हैं।

बैटरी और चार्जिंग में क्या मिलेगा?

TVS ने नए iQube S में 4.7kWh की बड़ी लिथियम-आयन बैटरी दी है। खास बात यह है कि यह बैटरी IP67 रेटिंग के साथ देखने मिलने वाला है, यानी धूल और पानी से भी सेफ रहने वाला है। भारत जैसे देश में जहां मानसून और खराब सड़कें आम बात हैं, वहां यह चीज काफी मायने रखती है।

कंपनी के अनुसार पोर्टेबल चार्जर की मदद से स्कूटर लगभग 4 घंटे में 0 से 80 प्रतिशत तक चार्ज हो जाता है। इसका मतलब यह है कि अगर आप रात में इसे चार्ज पर लगाते हैं, तो सुबह तक यह फिर से लंबी दूरी तय करने के लिए तैयार मिल जाएगा आपको।

शहर के ट्रैफिक में कैसा चलता है नया iQube S?

कुछ साल पहले तक लोगों को लगता था कि इलेक्ट्रिक स्कूटर मतलब धीमी स्पीड और सिर्फ मार्केट तक जाने वाला वाहन। लेकिन अब कंपनियां ऐसे EV बना रही हैं जिन्हें लोग बिना झिझक ऑफिस, कॉलेज और रोजाना लंबी दूरी के लिए इस्तेमाल कर रहे हैं।

इस स्कूटर में BLDC हब मोटर दी गई है जो दमदार परफॉर्मेंस देने का दावा करती है। TVS के अनुसार यह स्कूटर सिर्फ 4.3 सेकंड में 0 से 40kmph की स्पीड पकड़ सकता है। वहीं इसकी टॉप स्पीड 82kmph तक जाने वाली है।

शहर के ट्रैफिक में तेज पिकअप काफी काम आता है। खासकर सिग्नल पर आगे निकलने या ओवरटेक करने के दौरान स्कूटर कमजोर महसूस नहीं होता।

फीचर्स ऐसे जो इसे स्मार्ट स्कूटर बनाते हैं

TVS iQube S electric scooter with 4.7kWh battery and 82kmph top speed

आज का यूजर चाहता है कि उसका स्कूटर सिर्फ सफर का साधन न होकर टेक्नोलॉजी से भी भरपूर हो। TVS ने नए iQube S में कई स्मार्ट फीचर्स दिए हैं जो इसे काफी प्रीमियम फील देते हैं।

स्कूटर में बड़ी TFT डिस्प्ले मिलती है जिसे जॉयस्टिक कंट्रोल के जरिए ऑपरेट किया जा सकता है। इसके अलावा इसमें नेविगेशन, कॉल और SMS अलर्ट, स्मार्टफोन कनेक्टिविटी, USB चार्जिंग और Alexa सपोर्ट जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं।

सबसे खास बात यह है कि इसमें रिवर्स मोड भी मिलता है। पार्किंग से स्कूटर निकालते समय यह फीचर काफी मदद करता है। कई लोग इसे छोटा फीचर मानते हैं, लेकिन रोजमर्रा की जिंदगी में यह काफी काम आता है।

फैमिली के हिसाब से कितना अच्छा है?

TVS ने इस स्कूटर को सिर्फ युवाओं के लिए नहीं बनाया। इसमें फैमिली इस्तेमाल को भी ध्यान में रखा गया है। सीट के नीचे 32 लीटर का स्टोरेज स्पेस मिलता है, जहां हेलमेट और जरूरी सामान आसानी से रखा जा सकता है।

राइडिंग पोश्चर भी काफी आरामदायक रखा गया है ताकि लंबे समय तक चलाने पर ज्यादा थकान महसूस न हो। यही वजह है कि ऑफिस जाने वाले लोगों से लेकर घरेलू इस्तेमाल तक, यह स्कूटर अलग-अलग तरह के यूजर्स को पसंद आ सकता है।

डिजाइन और नए कलर लोगों को पसंद आ रहे हैं

175KM range TVS iQube S EV scooter discover feature image for article

TVS ने इस बार डिजाइन में भी नया टच देने की कोशिश की है। नया iQube S अब Magnificence Purple Beige, Harlequin Blue Beige और Titanium Grey Matte जैसे नए कलर ऑप्शन में उपलब्ध है।

ये नए ड्यूल-टोन कलर स्कूटर को ज्यादा प्रीमियम और मॉडर्न लुक देखने मिलता हैं। खासकर युवा यूजर्स को इसका डिजाइन काफी अट्रैक्ट करने वाला है।

क्या Ola और Ather को टक्कर दे पाएगा?

भारतीय EV मार्केट में अब मुकाबला काफी तेज हो चुका है। Ola, Ather और Bajaj जैसे ब्रांड पहले से मजबूत पकड़ बनाए हुए हैं। लेकिन TVS की सबसे बड़ी ताकत उसका भरोसा और मजबूत सर्विस नेटवर्क है।

बहुत सारे लोग आज भी ऐसा स्कूटर खरीदना पसंद करते हैं जिसकी सर्विस आसानी से मिल जाए और कंपनी का भरोसा लंबे समय से बना हुआ हो। TVS इसी भरोसे का फायदा उठाने की कोशिश कर रही है।

क्या आपको नया TVS iQube S खरीदना चाहिए?

अगर आप ऐसा स्कूटर चाहते हैं जो लंबी रेंज दे, रोज का खर्च कम करे, फीचर्स से भरपूर हो और फैमिली इस्तेमाल के लिए भी अच्छा हो, तो नया TVS iQube S 4.7kWh आपके लिए ही मार्किट में आया है।

हालांकि किसी भी EV को खरीदने से पहले अपने शहर के सर्विस सेंटर, चार्जिंग सुविधा और रियल लाइफ रेंज को जरूर समझ लेना चाहिए। क्योंकि आखिर में वही स्कूटर सबसे अच्छा होता है जो आपकी जरूरतों के हिसाब से फिट बैठे। TVS iQube S के सभी ऑफिशियल फीचर्स, रेंज और कलर ऑप्शन की जानकारी आप TVS की आधिकारिक वेबसाइट पर भी देख सकते हैं।
TVS iQube Official Website

निष्कर्ष

सच कहें तो अब EV सिर्फ “फ्यूचर की चीज” नहीं रह गई है। शहरों में रोज बढ़ते पेट्रोल खर्च के बीच ऐसे स्कूटर्स लोगों की जरूरत बनते जा रहे हैं। नया iQube S भी उन्हीं स्कूटर्स में से एक लगता है जिसे TVS ने सिर्फ बेचने के लिए नहीं, बल्कि रोजमर्रा की जिंदगी को आसान बनाने के हिसाब से तैयार किया है।

जो लोग अब तक रेंज की चिंता की वजह से EV खरीदने से बच रहे थे, उनके लिए यह नया iQube S काफी अच्छा मौका बनकर सामने आया है। शायद इसलिए लॉन्च होते ही यह स्कूटर इंटरनेट पर तेजी से चर्चा का हिस्सा बन गया है।

यह भी पढ़े।

Ather सबसे सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर: बजट EV सेगमेंट में मचने वाली है बड़ी हलचल

Author

  • khabarras.com

    मैं खुशबू मौर्य, टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल्स के बारे में लिखने वाली एक उत्साही लेखिका हूं। Khabarras.com पर, मेरा उद्देश्य नवीनतम गैजेट्स और कारों से जुड़ी जानकारी को पाठकों तक सरल और सटीक तरीके से पहुँचाना है।

    View all posts
Spread the love

Leave a Comment

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now