2025 Triumph Speed Twin 1200: ट्रायम्फ ने भारत में अपनी नई 2025 Speed Twin 1200 बाइक को लॉन्च कर दिया है। इस बाइक में कमाल का 1200cc का पैरेलल-ट्विन इंजन, नया डिजाइन और कई प्रीमियम फीचर्स दिए गए हैं। इसकी कीमत 12.75 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) है। इस बाइक को दो वेरिएंट्स – स्टैंडर्ड और RS में पेश किया गया है। चलिए जानते हैं इस नई बाइक के बारे में सबकुछ!

इंजन और पावर
नई Triumph Speed Twin 1200 में 1200cc का लिक्विड-कूल्ड पैरेलल-ट्विन इंजन दिया गया है, जो अब पहले से ज्यादा पावरफुल है। ये इंजन 7,750 rpm पर 105hp और 4,250 rpm पर 112Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। पावर को 5hp तक बढ़ाया गया है, जिससे इसकी राइडिंग एक्सपीरियंस में काफी सुधार हुआ है।
फीचर्स और टेक्नोलॉजी
Feature | 2025 Triumph Speed Twin 1200 RS |
---|---|
Engine Type | Liquid-cooled parallel twin, SOHC |
Engine Capacity | 1200 cc |
Bore x Stroke | 97.6 mm x 80 mm |
Compression Ratio | 12.1:1 |
Max Power | 105 PS / 103.5 bhp @ 7,750 rpm |
Max Torque | 112 Nm @ 4,250 rpm |
Transmission | 6-speed with bi-directional quickshifter |
Riding Modes | Road, Rain, Sport |
ABS | Cornering ABS |
Traction Control | Yes |
Front Suspension | Fully adjustable 43 mm Marzocchi forks |
Rear Suspension | Fully adjustable twin Öhlins shocks |
Brakes (Front) | Dual 320 mm discs with Brembo Stylema calipers |
Brakes (Rear) | Single 220 mm disc with Nissin caliper |
Wheels and Tyres | 17-inch wheels with Metzeler Racetec RR |
Weight (Wet) | Approximately 216 kg |
Seat Height | Approx. 31.9 inches |
Fuel Capacity | Approx. 3.8 gallons |
Price (Ex-Showroom) | ₹15.49 lakh |
2025 Speed Twin 1200 में कई नए और एडवांस फीचर्स दिए गए हैं, जो इसे और भी स्मार्ट और स्टाइलिश बनाते हैं।
- कॉर्नरिंग ABS
- राइड मोड्स
- ट्रैक्शन कंट्रोल
- एलसीडी क्लस्टर और मल्टीफंक्शन TFT डिस्प्ले (RS वेरिएंट में)
- यूएसबी-सी चार्जिंग पोर्ट
- टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन
- ऑल-LED लाइटिंग
Speed Twin 1200 RS: अधिक स्पीड और पावर
अगर आपको स्पीड और पावर चाहिए, तो RS वेरिएंट एकदम परफेक्ट है। इसमें फुल एडजस्टेबल मार्ज़ोची इनवर्टेड फॉर्क, ओहलिन्स ड्यूल शॉक अब्जॉर्बर सस्पेंशन, ब्रेंबो स्टाइल क्लिपर्स ब्रेक्स, क्विकशिफ्टर और स्पोर्ट राइडिंग मोड जैसे बेहतरीन फीचर्स हैं, जो इसे एक प्रीमियम राइडिंग वाली फ़्लिंग देते हैं।